मुंबई | न्यूज़ डेस्क | दुनियाभर में एलियंस को समय-समय पर चर्चा होती रहती है। इसके अलावा एलियन के बारे में अलग-अलग दावे किए जाते हैं, लेकिन अभी तक ब्रह्मांड में उनके अस्तित्व को लेकर कोई ठोस सबूत नहीं है। दुनियाभर में लोगों ने कई बार यूएफओ और एलियंस को देखने के दावे किए हैं। अब इस बीच ऑस्ट्रेलिया (Australia) में एक ऐसा अजीबोगरीब जीव मिला है जिसने बायोलॉजिस्ट, एकेडमिक और सोशल मीडिया यूजर्स को हैरत में डाल दिया है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में मिला यह जीव एलियन की तरह दिखता है।
सिडनी में एक शख्स ने मॉर्निंग वॉक के दौरान सड़क पर एक रहस्यमयी जीव को देखा जिसके बाद वह हैरत में पड़ गया है। दरअसल सड़क पर नजर आने वाला यह जीव एलियन की तरह दिख रहा था। अब इस जीव के बारे में अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
सिडनी में अभी हाल ही में भार बारिश हुई जिसके बाद सड़क पर यह अजीबोगरीब जीव पाया गया है। सबसे हैरान वाली बात यह है कि यह जीव शहर के मध्य इलाके में मिला है। शख्स ने कहा है कि हो सकता है कि यह भ्रूण हो, लेकिन यह भी हो सकता है कि एलियन हो। अब इस जीव को लेकर बहस छिड़ गई है।
हैरी हायस नाम के शख्स इस अजीबोगरीब दिखने वाले जीव का वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि इस जीव को लकड़ी से छेड़ा गया, लेकिन इसमें कोई हरकत नहीं हुई।