April 12, 2021

Join With Us


डॉ. रेड्डीज लैब द्वारा भारत में निर्मित वैक्सीन SPUTNIK V के इस्तेमाल को मिली मंजूरी : कोविड-19 के खिलाफ तीसरी वैक्सीन




नई दिल्ली | जसविंदर सिंह | रूसी वैक्सीन SPUTNIK V के भारत में आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी मिल गई है | हैदराबाद की डॉ. रेड्डीज लैब द्वारा भारत में निर्मित इस वैक्सीन की प्रभावशीलता 91.6 प्रतिशत है, जो कि मॉडर्ना और फाइजर शॉट्स के बाद सबसे अधिक है | कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत ने तीसरी वैक्सीन के रूप में इसे उपयोग की मंजूरी दी गई है |

भारतीय दवा नियामक की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) ने Sputnik V को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी देने के लिए आज बैठक की और उसमें उसके क्लीनिकल ट्रायल के नतीजों पर विचार किया | 1 अप्रैल को हुई आखिरी बैठक में, सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने डॉ. रेड्डी लैब से वैक्सीन के सभी इम्युनोजेनसिटी पैरामीटर्स का डेटा जमा करने के लिए कहा था |

डॉ. रेड्डी ने स्पुतनिक-V के आपातकालीन उपयोग के लिए 19 फरवरी को आवेदन किया था, जो भारत समेत यूएई, वेनेजुएला और बेलारूस में क्लीनिकल ट्रायल के तीसरे चरण में है. भारत में, स्पुतनिक-V का कालीनिकल परीक्षण 18 से 99 साल के उम्र के लोगों के बीच लगभग 1,600 लोगों पर किया जा रहा है |

स्पुतनिक-V वैक्सीन का नाम सोवियत रूस के पहले स्पेस सैटेलाइट के नाम पर रखा गया है, जो कोविड वायरस को कमजोर करने के सिद्धांत पर काम करता है और शरीर में प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं को ट्रिगर करता है | दो-खुराक वाली इस वैक्सीन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रत्येक शॉट के लिए $ 10 से कम है | वैक्सीन को ड्राई फॉर्मेट में 2 से 8 डिग्री तापमान पर संग्रहीत किया जा सकता है |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE