February 10, 2022

Join With Us


7 बच्चे, 13 पोते, 16 पर-पोतों के परिवार का मुखिया है ये शख्स : 121वें बर्थडे पर साथ आया पूरा परिवार




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | लंबी उम्र की कामना हर कोई करता है. सभी को चाहत होती है कि वो अपनी जिंदगी ज्यादा से ज्यादा जिए. लेकिन आज के स्ट्रेसफुल वातावरण में लोग कुछ ज्यादा नहीं जी पाते हैं. हालांकि, कुछ अपवाद भी हैं, जिन्होंने अभी तक सौ साल का आंकड़ा पार कर लिया है. गिनीज बुक ऑफ़ रिकार्ड्स ऐसे लोगों की लिस्ट रखता है जिनकी उम्र सबसे ज्यादा हालांकि, इसके लिए पहले लोगों को अपनी उम्र वेरिफाई करवानी पड़ती है. आज हम जिस शख्स के बारे में बात कर रहे हैं, अगर उसकी उम्र वेरिफाई हो जाती है तो वो दुनिया का सबसे उम्रदराज इंसान (World’s Oldest Man) बन जाएगा |

एन्ड्रेलिनो ने 3 फरवरी को अपना 121वां बर्थडे मनाया. उसके आईडी कार्ड के मुताबिक़, उसका जन्म 1901 में हुआ था. इस हिसाब से उसकी उम्र 121 साल है. एन्ड्रेलिनो के ात बच्चे हैं, जिसमें से दो की मौत हो चुकी है. इनके अलावा एन्ड्रेलिनो के परिवार में 13 पोते-पोतियां, 16 पर पोते पोतियां और एक पर पर पोता है. उसके बर्थडे पर जब पूरा परिवार जुटा तो जगह कम पड़ गई. सबसे हैरानी की बात ये है कि इतना बड़ा परिवार एक साथ एक ही प्लॉट में रहता है |

अपने जन्मदिन पर एन्ड्रेलिनो ने केक काट कर ख़ुशी जाहिर की. उसके केक पर the terror of the INSS लिखा था.INSSका मतलब ब्राजील का National Institute of Social Security है. इसे 1978 में पेंशन के लिए शुरू किया गया था. एन्ड्रेलिनो उन लोगों में से है, जो इसके शुरू होने से लेकर अब तक पेंशन ले रहा है. एन्ड्रेलिनो के घरवाले इस जन्मदिन से काफी खुश है. उनका कहना है कि परिवार में किसी ऐसे का होना काफ रोमांचक है जिसे इतिहास की कई बातें पता है |

बात अगर एन्ड्रेलिनो की करें, तो इस उम्र में भी वो अपने सारे छोटे काम खुद करता है. इसमें कुकिंग से लेकर कई काम शामिल है. वहीं इस परिवार के एकाउंट्स उसकी बड़ी बेटी संभालती है. उसने बताया कि ये बड़ा परिवार एक ही जमीन पर रहता है. इस जमीन पर तीन अलग-अलग घर बने हुए हैं. इसमें से एक में सिर्फ एन्ड्रेलिनो अलग रहता है. वो आज भी एक नॉर्मल लाइफ जीता है. हाल ही में एन्ड्रेलिनो को कोरोना हुआ था. अब वो उससे रिकवर हो रहा है |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE