मुंबई | न्यूज़ डेस्क | धरती पर एलियंस से जुड़ी हुई जानकारियां समय-समय पर सामने आती रहती हैं। ऐसा दावा किया जाता है कि एलियंस का धरती से बहुत पुराना कनेक्शन है। वैज्ञानिक भी इन बातों से इंकार नहीं करते हैं और एलियंस से जुड़ी हुई कई कहानियां भी सुनने को मिलती हैं। ऐसे में एक बार फिर ये दावा किया गया है कि सालों पहले एलियंस धरती पर आ चुके हैं। दावे में ये भी कहा गया है कि एलियंस धरती पर रह भी रहे हैं। उन्हें खोजने के लिए इंसानों को दूसरे ग्रहों पर जाने की भी कोई जरूरत नहीं है। ताइवान के UFO शोधकर्ता सी वारिंग ने गूगल मैप के जरिए धरती पर एलियंस के होने के सबूत पेश किए हैं।
शोधकर्ता ने इस सबूत का वीडियो यूट्यूब चैनल UFO Sightings Daily पर साझा करते हुए बताया कि अभी तक ये जानकारी इंसानों से छुपा कर रखी गई थीं। सी वारिंग ने दावा किया कि जब उन्होंने गूगल मैप की मदद से अंटार्कटिका की जगह को देखा तो उन्हें बर्फ पर बड़ी-बड़ी लकीरें देखने को मिलीं जो अपने आप में अजीबोगरीब लग रही थीं। इन लकीरों का अध्ययन करने के बाद पता चला कि ये लकीरें दशकों पुरानी हैं।
अभी हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि हमारे अंतरिक्ष में एक एलियन की हलचल का पता चला है। ओउमुआमुआ नाम का ये एलियन वैज्ञानिकों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। वैज्ञानिक इसकी जांच करना चाहते हैं, लेकिन इसके पास स्पेसक्राफ्ट को भेजने में काफी समय लग सकता है।
जिस दिन ये एलियन दिखाई दिया उसी दिन इंग्लैंड की एक कंपनी इंस्टीट्यूट फॉर इंटरस्टेलर स्टडीस ने इसके पास स्पेसक्राफ्ट को भेजने की इच्छा जताई। कंपनी ने इस प्रोजेक्ट को लाइरा नाम दिया है। एक अध्ययन के अनुसार, यदि स्पेसक्राफ्ट 2028 तक अंतरिक्ष में भेजा जाता है, तो 26 साल बाद यानी 2054 में वो एलियन के या उसके आस-पास पहुंचेगा। ऐसा बताया जा रहा है कि इस एलियन का आकार 1300 से 2600 फीट लंबा हो सकता है।
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जब से दुनिया में कोरोना महामारी ने दस्तक दी है तभी से ही एलियंस के होने के सबूत ज्यादा मिलने लगे हैं। साल 2020 में बेल्जियम के एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वहां मार्च के महीने में UFO देखने की 87 घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं 2021 के शुरुआती महीनों में 188 बार ऐसी घटनाएं घटित हो चुकी हैं।
बेल्जियम के UFO रिपोर्टिंग सेंटर के अधिकारी फ्रेडरिक डिलारेस के अनुसार, कोरोना के दौरान लॉकडाउन के समय जब आसमान साफ हो गया, तभी से UFO देखे जाने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। ये घटनाएं महज उदाहरण हैं। इनके अलावा भी ऐसे बहुत सबूत मिले हैं जो ये बताते हैं कि इंसानों और एलियंस के बीच अब ज्यादा दूरी नहीं है। UFO मानव के लिए खतरनाक हैं या फायदेमंद? अभी इस बात का वैज्ञानिकों के द्वारा खुलासा करना बाकी है।