April 08, 2021

Join With Us


मध्यप्रदेश में कोरोना कहर : सभी 52 जिलों में रोज़ बढ़ रही संक्रमितों की संख्या




भोपाल। न्यूज़ डेस्क | कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने पूरे मध्यप्रदेश को चपेट में ले लिया है। मध्य प्रदेश के 52 में से 51 जिलों में संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। 32 जिलों में गंभीर स्थिति है, यहां एक्टिव केस की संख्या 100 से अधिक और 500 से कम है। 15 जिलों में बेहद गंभीर स्थिति है। यहां एक्टिव केस की संख्या 500 से अधिक और 1000 से कम है। जबकि चार शहर खतरनाक स्थिति में पहुंच चुके हैं। यहां एक्टिव केस की संख्या 1000 से ज्यादा है। मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, बैतूल, खरगोन, बड़वानी इन जिलों में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज मिल रहे हैं |

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 07 अप्रैल 2021 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में:-
33419 सैंपल की जांच की गई।
663 सैंपल रिजेक्ट हो गए।
29376 सैंपल नेगेटिव पाए गए।
4043 सैंपल पॉजिटिव पाए गए।
12% आज का पॉजिटिविटी रेट।
13 मरीजों की मौत हो गई।
2126 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 308014
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 4086
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 287869
आज दिनांक 07 अप्रैल 2021 को संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 26059




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE