April 07, 2021

Join With Us


कोरोना वॉलेंटियर बनने के लिए 181 पर कॉल कर पंजीयन करायें : कलेक्टर ने नागरिकों से वॉलेंटियर बनने का किया आव्हान




बालाघाट | न्यूज़ डेस्क | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की रोकथाम करने के लिये जन-सहयोग हेतु प्रदेश में “मैं कोरोना वॉरियर” अभियान प्रारम्भ किया है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति वॉलेंटियर अथवा स्वयंसेवक बनने के लिये mp.mygov.in पोर्टल पर अथवा 181 पर अपना पंजीयन करवा सकता है।

कलेक्टर दीपक आर्य ने जिले के नागरिकों से आव्हान किया है कि वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कोरोना के विरूद्ध चल रही लड़ाई में स्वयंसेवक बनकर कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में अपना योगदान दें। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये सभी अपने स्तर पर प्रयास करें। इसके लिये परस्पर सहयोग करना आवश्यक है। मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर ही कोरोना को रोक पायेंगे। वॉलेंटियर स्वयं मास्क पहने एवं अन्य लोगों को मास्क पहनने के लिये प्रेरित करेंगे।

कलेक्टर श्री आर्य ने कहा कि वॉलेंटियर बनने के इच्छुक व्यक्ति वेक्सीनेशन स्वयंसेवक, मास्क जागरूकता स्वयंसेवक, मोहल्ला टोली स्वयंसेवक जो होम क्वारेंटाईन में मददगार साबित होंगे और चिकित्सा सुविधा स्वयंसेवक बनकर प्रशासन के साथ कोरोनामुक्त प्रदेश का निर्माण करने में जन-भागीदारी कर सकते हैं।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE