January 18, 2022

Join With Us


ट्रेन के आखिरी बोगी पर क्यों बना होता है X का निशान : जानिए क्या है इसके पीछे की वजह




न्यूज़ डेस्क | भारत में रेलवे परिवहन का एक बहुत बड़ा साधन है। एक दिन में करोड़ों लोग इससे अपनी मंजिल तक जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि रोजाना भारतीय रेल में ऑस्ट्रेलिया की पूरी जनसंख्या के बराबर लोग सफर करते हैं। हर व्यक्ति का रेल यात्रा से जुड़ा कोई न कोई अनुभव होता है। वहीं रेलवे की ऐसी ढेर सारी रोचक बातें हैं जिन्हें जानकर काफी हैरानी होती है।

आप जब भी रेल की यात्रा करते होंगे तो अक्सर आपने देखा होगा कि ट्रेन की आखिरी बोगी पर एक बड़ा सा X का निशान बना होता है। हालांकि, रेलवे में काफी सारी चीजें ऐसी होती हैं जिनके बारे में हमें ज्यादा पता नहीं होता है। आज ऐसी एक जानकारी बताने जा रहे हैं जिसे आप ट्रेन में तो हर बार देखते होंगे, लेकिन उसका मतलब आपको शायद ही पता हो। अगर आप रेल में कभी-कभी या हमेशा यात्रा करते हैं तो ये बात आपको जरूर जानना चाहिए।

हर ट्रेन की अंतिम बोगी में जो X का निशान होता है, वो इस बात का संकेत है कि वो ट्रेन की अंतिम बोगी है। इसके साथ ही ये निशान ये भी बताता है कि ट्रेन सही सलामत है जिससे रेल कर्मचारी इस बात से निश्चिन्त हो जाते हैं कि ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेन के साथ कोई दुर्घटना नहीं हुई है और ट्रेन की कोई भी बोगी पीछे नहीं छूटी है।

अगर, किसी ट्रेन की अंतिम बोगी में X का निशान नहीं दिखाई देता है तो ये इस बात का संकेत है कि ट्रेन में कोई दुर्घटना हुई है या उसकी कुछ बोगियां पीछे छूट गई हैं। इसके बाद तुरंत रेल कर्मचारी एक्शन लेते हैं और करवाई शुरू करते हैं। तब पीछे छूटी बोगियों या हादसों के शिकार हुए लोगों की तलाश की जाती है।

रेल कर्मचारी दिन में तो X का निशान देखकर ट्रेन की पूरी बोगी होने का पता लगा लेते है, लेकिन रात में इसका पता एक विशेष तरह की लाइट से होता है। जब ट्रेन रात में चलती है तो इसी X के निशान के नीचे एक लाल रंग की लाइट लगी होती है, जो ब्लिंक करती है।

जब कम रोशनी या कोहरा होता है तो ये लाइट बताती है कि ट्रेन में पूरी बोगियां लगी हुई हैं। X और लाइट के अलावा बोगी के पीछे एक पीले बोर्ड पर LV लिखा होता है। जिसका अर्थ लास्ट व्हीकल होता है, यानी आखिरी डिब्बा।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE