मुंबई | न्यूज़ डेस्क | दुनियाभर के तमाम देशों से कोरोना के कई ऐसे मामले जब लोगों को पहले अंदाजा नहीं लगा और अचानक से लॉकडाउन लग गया। इस दौरान लोगों को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी, कई बार तो लॉकडाउन के दौरान मजेदार मामले भी सामने आए। ऐसा ही एक मामला हाल ही में चीन से सामने आया है जब एक महिला एक अनजान शख्स के साथ डेट पर गई हुई थी और उसी दौरान वहां लॉकडाउन लग गया।
दरअसल, यह घटना चीन के झेंगझौ शहर से सामने आई है। महिला का नाम वांग है। इस महिला ने खुद सोशल मीडिया स्पेस पर इस घटना के बार में बताया है और पूरी कहानी बयां की है। उसने बताया कि वह डेट पर पहुंची थी और यात्रा करके दूसरी जगह पर पहुंची थी लेकिन ठीक इसी दौरान उस शहर में लॉकडाउन लागू कर दिया गया।
महिला जिस शख्स से मिलने गई थी, उसे उसी के घर में ठहरना पड़ा। महिला ने बताया कि उसके घर वाले उसकी शादी के लिए लड़के तलाश रहे हैं। उन्होंने करीब दस लड़के देख रखे थे, उन्हीं लड़कों में से एक से मिलने वह उसके शहर आई हुई थी और लड़के ने उसे अपने घर डिनर पर बुलाया था। जैसे ही वह उसके यहां पहुंची, लॉकडाउन लग गया। उसे समझ नहीं आया कि क्या किया जाए।
उसने बताया कि उसे शादी के लिए ऐसा पार्टनर चाहिए जो उनके साथ बहुत सारी बातें करे। यह शख्स बहुत ही कम बोलता है, लेकिन वह खाना ठीक-ठाक बनाता है। वह घर के काम के अलावा दफ्तर का काम लैपटॉप पर करता है। उसने यह भी बताया कि इस दौरान वह सोती ही रहती है। महिला की यह कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही। यूजर्स इस कहानी पर खूब चटकारे ले रहे हैं।