राजनांदगाव | न्यूज़ डेस्क | उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली के मांग पर आज निरन्तर दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टेशन पारा में सुबह 10 बजे से आयुर्वेदिक अस्पताल में निःशुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया गया। जिसमें पार्षद सतीस मसीह द्वारा शिविर में पहुँच कर स्वयं कोरोना कोविड वैक्सीन लगवाया ।
उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली ने स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश चौधरी से मुलाकात कर स्टेशन पारा के नागरिकों को लंबी दूरी तय करके कोविड वैक्सीन लगवाने जिला अस्पताल जाना न पड़े वार्ड के नागरिकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश चौधरी जी के निर्देश पर आज दूसरे दिन भी निःशुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया गया जिसमें 100 लाभार्थियों ने लाभ लिया जिनकी उम्र 45 एवं 45 से अधिक हैं। जिसमें स्वास्थ्य विभाग से शहरी कार्यक्रम प्रबंधक अनामिका विस्वास, a n m धनेश्वरी साहू,मितानिन देवकी यादव,सन्तोषी नागवंशी,चमेली यादव,अर्चना नदनवर आरती सोनवानी,,मंजू यादव, आसिफ अली के साथ वार्ड के प्रीत साहू,गोपाल सिन्हा, दुखु साहू, राजेश यादव,देवेंद्र साहू,रोहित यादव,लिलेंद्र साहू,उत्तर ब्लाक से महामंत्री हितेश गोन्नाडे, मोहनिश गेडाम उपस्थित थे।
यह जानकारी उत्तर ब्लाक महामंत्री हितेश गोन्नाडे ने दी है | कल दिनांक 3-4-21को सुबह 10 बजे से आयुर्वेदिक अस्पताल स्टेशनपारा में कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा