मुंबई | न्यूज़ डेस्क | बढ़ती उम्र के साथ हर कोई चाहता है कि वो अपनी उम्र के हिसाब से छोटा लगे | सिर्फ औरतें ही नहीं, पुरुष भी ये ख्वाब देखते हैं कि लोग उन्हें उनकी असल उम्र से कम समझें मगर ऐसा हो पाना काफी मुश्किल होता है | आपने बहुत से लोगों को देखा होगा और एक फेमस एड की लाइनें याद आई होंगी कि उनकी त्वचा से उनकी उम्र का पता ही नहीं लगता, मगर ये मुमकिन कैसे होता है | हाल ही में एक महिला ने यंग दिखने के कुछ खास टिप्स दिए हैं जो लोगों के बहुत काम आ सकते हैं |
अमेरिका के मलीबू की रहने वाली केट एक स्किनकेयर स्पेशलिस्ट हैं और सोशल मीडिया पर लोगों को स्किन का ध्यान रखने की टिप्स बताती हैं | मिरर वेबसाइट के अनुसार टिकटॉक पर जहां उनके 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं वहीं इंस्टाग्राम पर 12 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं | अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर केट ने मेकअप करने के कई अनोखे तरीके बताए हैं | मगर रिपोर्ट के अनुसार उनका हाल का एक टिकटॉक वीडियो खूब चर्चा में हैं जिसमें वो जवान दिखने की खास टिप्स बता रही हैं |
स्किन का ध्यान रखने के लिए महिला ने बताई खास ट्रिक 50 साल की केट ने बताया कि लोग उन्हें 25 से 30 साल का समझ लेते हैं | इसके पीछे खास कारण उनकी स्किन का है जिसका वो खास ध्यान रखती हैं और चेहरे पर झुर्रियां आने से खुद को बचाती हैं | उन्होंने झुर्रियों को रोककर खुद को यंग बनाए रखा है और इस खास टिप के बारे में खुद जानकारी दी है | केट ने लोगों को टेप ट्रेनिंग के बारे में बताया जो उन्होंने स्किन एक्सपर्ट डॉ ब्रांट से सीखा था |
केट ने बताया कि टेप ट्रेनिंग बहुत ही आसानी टेकनीक है जिससे लोग अपने चेहरे, खासकर अपने माथे की झुर्रियों को खत्म कर सकते हैं | उनका कहना है कि हम अपने चेहरे पर पूरे दिन में कई बार ऐसे एक्सप्रेशन बनाते हैं जिससे हमारे माथे की स्किन सिकुड़ती है और यही सिकुड़न हमेशा बनी रहती है और चेहरे पर झुर्री की तरह दिखाई देने लगती है | ऐसे में अलग टेप के तीन टुकड़े काटकर, दो टुकड़े भौं के ऊपर और एक टुकड़ा भौं के बीच में मगर माथे पर चिपका लिया जाए तो जब-जब माथा सिकुड़ेगा, तब-तब टेप से सुकड़ने से बचा लेगा और धीरे-धीरे वैसे एक्सप्रेशन देने की आदत छूट जाएगी जिससे स्किन पर झुर्रिया नहीं पड़ेंगी |