मुंबई | न्यूज़ डेस्क | अगर आपके खाने के मेन्यू में बतख का सिर और गर्दन की तस्वीर आ जाए तो आप क्या करेंगे | हो ना हो डर भी सकते हैं | कुछ ऐसा ही यूके की राजधानी लंदन के एक रेस्टोरेंट में देखने को मिला | यहां पर लोगों के डिनर मेन्यू के पहले पेज पर बतख के सिर-और गर्दन की तस्वीर लगाई गई ताकी ज्यादा से ज्यादा लोग इस डिश को पसंद करें | खास बात ये है कि यह डिश सबसे मंहगी भी है | लंदन के इस पॉश रेस्टोरेंट में इस डिश का रेट18 पाउंड है | यानी भारतीय रुपये के हिसाब से इस डिश की कीमत 1816.94 की है | मेन्यू में इस डिश को देखकर ज्यादातर लोगों को डर भी लग गया | लोगों के सोशल मीडिया पर मिला जुला फीडबैक आ रहा है |
लोगों ने दिए ये कमेंट
रेस्टोरेंट द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए मेन्यू में बत्तख के सिर और गर्दन की फोटो पोस्ट की गई है | इसपर तमाम तरह की प्रतिक्रियां सामने आ रही है | कई लोगों ने इसे नापसंद किया जबकि कई लोगों ने इस डिश को मंहगा बताया | मेन्यू के पहले पन्ने पर इस डिश को जगह दी गई है | इसके बाद अन्य डिश को जगह मिली है |