January 06, 2022

Join With Us


बच्चे की क्रिएटिविटी को देखकर लोग हुए प्रभावित : छात्र ने समझाया न्यूटन का चौथा नियम




नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | कोरोना वाायरस की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान बच्चों की पढ़ाई और उनके पर्सनैलिटी डेवलपमेंट का हो रहा है | वे जहां स्कूल में जाकर एक साथ पढ़ाई करते थे, वहीं अब उनकी ज़िंदगी घर में कैद होकर रह गई है | महामारी के दौरान कभी स्कूल खुलते हैं तो कभी बंद हो जाते हैं | ऐसे में छात्रों की परेशानी को एक्सप्लेन करती हुई एक नोटबुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है |

वायरल हो रही तस्वीर में एक बच्चे ने अपने हिसाब से कोरोना महामारी और महान वैज्ञानिक न्यूटन के मशहूर चौथे नियम को मिलाकर अलग ही एंगल तैयार कर लिया है | बच्चे की क्रिएटिविटी को देखकर इंटरनेट पर लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं | वे इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं | कुछ लोग तो बच्चे को बाल वैज्ञानिक भी कह रहे हैं |

https://twitter.com/AwanishSharan/status/1478404014421135366?s=20

छात्र ने उड़ेल दी सारी क्रिएटिविटी वायरल हो रही तस्वीर में छात्र की रचनात्मकता का जवाब नहीं है | तस्वीर छात्र के नोटबुक की है, जिसमें किसी बच्चे ने न्यूटन के चौथे नियम को अपने मुताबिक एक्सप्लेन किया है | आर्टिकल की शुरुआत कोविड को केंद्र में रखकर की गई है | बच्चे ने लिखा है- ‘जब कोरोना बढ़ता है पढ़ाई घटती है, और जब कोरोना घटता है तब पढ़ाई बढ़ती है | अर्थात कोरोना पढ़ाई का व्युत्क्रमानुपाती होता है | ‘ छात्र ने इसे एक आसान फॉर्मूले के तौर पर सामने रखा है |

वायरल हो रही इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर आईएएस अवनीश शरण ने शेयर किया है | इस तस्वीर को 11 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है और 1.4 हजार से ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका है | इसके साथ ही कई यूजर्स ने इस पर कमेंट्स के जरिए अपना रिएक्शन भी दिया है |

यूजर्स ने बच्चे के फॉर्मूले पर रिएक्ट करते हुए मज़ेदार बातें कहीं हैं | एक यूजर ने तस्वीर पर कमेंट कर लिखा, ‘ कितने तेजस्वी लोग हैं हमारे पास..! वहीं अन्य यूजर ने लिखा, ‘ इस बाल वैज्ञानिक को शत्त-शत नमन ’ कुछ यूज़र्स ने तो छात्र को नोबल पुरस्कार देने की भी मांग कर डाली |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE