राजनांदगाव | न्यूज़ डेस्क | उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली के मांग पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टेशन पारा में सुबह 10 बजे से आयुर्वेदिक अस्पताल में निःशुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया गया। जिसमें महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख जी द्वारा शिविर में पहुँच कर स्वयं कोरोना कोविड वैक्सीन लगवाया और शहर के नागरिकों से कोरोना वैक्सिन लगवाने की अपील की।
उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली ने स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश चौधरी से मुलाकात कर स्टेशन पारा के नागरिकों को लंबी दूरी तय करके कोविड वैक्सीन लगवाने जिला अस्पताल जाना न पड़े वार्ड के नागरिकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश चौधरी जी से मुलाकात कर निवेदन किया था कि स्टेशन पारा में कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया जाये जिससे वार्ड के नागरिकों होने वाली असुविधा से बचा जा सके स्वास्थ्य अधिकारी ने भी वार्ड के नागरिकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए आज कोरोना टीकाकरण शिविर लगवाया व शिविर का निरीक्षण करने स्टेशन पारा पहुँचे ।
आज 100 नागरिको को कोविड वैक्सिन का टीका लगाया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग से शहरी कार्यक्रम प्रबंधक अनामिका विस्वास, a n m धनेश्वरी साहू,मितानिन देवकी यादव,सन्तोषी नागवंशी,चमेली यादव,अर्चना नदनवर,मंजू यादव, आसिफ अली के साथ वार्ड के प्रीत साहू,गोपाल सिन्हा, दुखु साहू, राजेश यादव,देवेंद्र साहू,रोहित यादव,लिलेंद्र साहू,अभिमन्यु मिश्रा, मोहनिश गेडाम उपस्थित थे।
कल दिनांक 02.04.2021 को सुबह 10 बजे आयुर्वेदिक अस्पताल स्टेशनपारा में कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा। यह जानकारी उत्तर ब्लाक कांग्रेस के महामंत्री हितेश गोन्नाडे ने दी