April 01, 2021

Join With Us


सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों को कोरोना का संदिग्ध मरीज मानकर पृथक से उपचार करने के निर्देश




बालाघाट | न्यूज़ डेस्क | जिले में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय चिकित्सकों, निजी नर्सिंग होम एवं हास्पिटल के संचालकों को निर्देशित किया है कि सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों को कोरोना का संदिग्ध मरीज मानकर उनका पृथक से परीक्षण किया जाये। सर्दी, खांसी, बुखार, जुकाम एवं सोस लेने में तकलीफ वाले मरीजों को अन्य मरीजों से पृथक रखा जाये। जिससे अन्य व्यक्तियों में कोरोना का संक्रमण न हो सके।

सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों का स्वास्‍थ्य परीक्षण फिवर क्लीनिक में कराने कहा गया है। उपचार के लिए आये सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों का पूर्ण पता, मोबाईल नंबर, बीमारी के लक्षण, आयु, रेफरल चिकित्सक का नाम व पता की जानकारी निर्धारित प्रारूप में प्रति दिन सांय 430 बजे email ID-dccccbalaghat1075@gmail.com पर अनिवार्य रूप से भेजने के निर्देश दिये गये है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज महाजन से मोबाईल नंबर 7389582111 पर या डा अंकित असाटी से मोबाईल नंबर 9424752666 पर सम्पर्क करने कहा गया है। शुक्ना नर्सिंग होम, मिताली मेटरनिटी होम एवं हिलींग टच डायग्नोस्टिक सेंटर बालाघाट के संचालकों को भी सीटी स्केन के रोगियों की जानकारी उपलब्ध कराने कहा गया है।

 




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE