March 31, 2021

Join With Us


विशाल निशुल्क स्वास्थ शिविर ६ अप्रैल को गढ़ी में : निशुल्क जांच के साथ फल, मास्क, दवाइयों का निशुल्क वितरण




गढ़ी | न्यूज़ डेस्क | कोरोना काल में शासन की गाइड लाइन एवम निर्देशों का पालन करते हुए गढ़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दिनांक ६ अप्रैल दिन मंगलवार को होना है।

कार्यक्रम के आयोजक अभिजीत तिवारी ने बताया की इस शिविर में छत्तीसगढ़ में सुप्रसिद्ध ह्यदय रोग विशेषज्ञ डॉ सतीश सूर्यवंशी डीएम कार्डियोलॉजी, डायरेक्टर एसएमसी हृदय रोग संस्थान रायपुर,डॉ प्रज्ञा सूर्यवंशी एमडी ऑब्स एंड गायनिक, डॉ लक्ष्मीकांत साहू एमडी, डॉ विनय बिसेन शिशु रोग विशेषज्ञ कवर्धा, डॉ आशीष पांडेय (पांडेय हॉस्पिटल जबलपुर), डॉ विकास आदिल एमएस, डॉ अशोक लिल्हारे एमडी बालाघाट,डॉ सुरेश खुटे, डॉ शिशिर मिलाप,डॉ संजीव खूटे, डॉ के आर बिसेन बिरसा,डॉ एस एस वैद्य आदि प्रमुख चिकित्सक अपनी निशुल्क सेवाएं देंगे।

मोतियाबिंद के मरीजों हेतु जबलपुर से बस द्वारा ले जाकर ऑपरेशन कर पुनः वापस घर तक छोड़ने की व्यवस्था की गई है।इस शिविर में सोशल डिस्टेंस व शासन के प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखते हुए निशुल्क उपलब्ध दवाइयों के वितरण के साथ साथ मास्क वितरण,जांच एवम् परामर्श फल वितरण आदि जन हितैषी पक्षों को शामिल किया गया है। अभिजीत तिवारी ने आगे बताया कि शिविर का उद्देश्य अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को इलाज की सुविधा के साथ साथ आगे के इलाज के लिए पूर्ण रूप से आश्वस्त करना है,शिविर में हृदय रोग,मधुमेह,हड्डी रोग,पेट रोग,नेत्र रोग, चर्म रोग, नि संतान रोग, शिशु रोग,न्यूरो,जनरल मेडिसिन आदि समस्त प्रकार के रोगों का पूर्ण उपचार किया जाएगा। शिविर ६अप्रैल दिन मंगलवार को प्रातः १०:३० बजे से शुरू होगा,अन्य किसी भी जानकारी हेतु 9617099644/6260606384 पर फोन कर प्राप्त कर सकते हैं।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE