मुंबई | न्यूज़ डेस्क | सोशल मीडिया पर इस वक्त एक ऐसा वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें छोटा सा बच्चा एक अजगर के साथ बेफिक्री से खेल रहा है | वीडियो को देखने के बाद कोई भी दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाए | बच्चा विशालकाय अजगर का फन पकड़े हुए उसके साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है |
वीडियो वाकई दंग कर देने वाला है | वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन के मुताबिक ये वीडियो इंडोनेशिया का है | 30 सेकेंड की इस क्लिप को देखकर आप भी सहम जाएंगे और सोचने लगेंगे कि अगर अजगर ज़रा भी नाराज़ हुआ तो इस बच्चे का क्या हाल होगा | वहीं बेखौफ बच्चा अजगर के साथ आराम से खेलने में लगा हुआ
है |
https://www.instagram.com/tv/CX-OuCFF21d/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
वीडियो देख सहम जाएंगे आप आधे मिनट के वीडियो में घर के बाहर एक दो साल का बच्चा विशालकाय अजगर के साथ दिखाई दे रहा है | छोटा बच्चा तकरीबन 10 फीट लंबे और भारी-भरकम अजगर के साथ ऐसे खेल रहा है, मानो वह कोई खिलौना हो | वीडियो को देखकर किसी की भी धड़कन बढ़ सकती है, लेकिन बच्चा बेखौफ है | वीडियो क्लिप में अजगर बच्चे को हल्के से जकड़े हुए भी दिखता है, लेकिन बच्चा उसके चंगुल से आराम से निकल जाता है और जाकर उसका फन पकड़ लेता है |
लोगों ने कहा – कोई इसे रोको
इस खौफनाक वीडियो को प्रकृति 27_12 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है | बता दें कि वीडियो अपलोड होने के कुछ ही घंटों में इसे लगभग 8 हजार बार देखा जा चुका है | लोग लगातार इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं | यूजर्स वीडियो को शूट करने वाले को जमकर कोस रहे हैं | एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘ये तो गैरजिम्मेदाराना रवैया है | बच्चे को वहां से हटाने की बजाए वीडियो शूट किया जा रहा है | ’ वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा है इसे मां-बाप की बेवकूफी कहें या कुछ और अपने बच्चे को मरने के लिए छोड़ दिया है | उन्हें इसकी ज़रूरत नहीं |