मुंबई | न्यूज़ डेस्क | पूरी दुनिया में क्रिसमस का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। क्रिसमस के मौके पर लोगों ने एक दूसरे को बधाईयां दीं और कुछ लोगों ने उनकी भी जिंदगी खुशनुमा करने की कोशिश की जो जीवन कठिन दौर से गुजर रहे हैं। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग संता की ड्रेस में बालकनी के रास्ते से अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में भर्ती बच्चों को सरप्राइज दिया, इसे देखकर बच्चे खुश हो गए |
दरअसल, यह वीडियो यूरोपीय देश सॉल्वेनिया का है। इसमें दिख रहा है कि कुछ बच्चे विभिन्न बीमारियों के चलते एक अस्पताल में भर्ती हैं। इसी दौरान कुछ वर्कर उन्हें सरप्राइज करने का प्लान बनाते हैं और क्रिसमस के दिन उन्हें कुछ गिफ्ट करना चाहते हैं। इसके लिए वे अपने शरीर में रस्सी बांधकर खुद को लिफ्ट कराते हैं। अस्पताल के नीचे खड़े तमाम लोग यह दृश्य देखकर हैरान रह जाते हैं।
सभी वर्कर अस्पताल की खिड़की और बालकनी के माध्यम से एंट्री मारते हैं। इस दौरान सभी ने संता की ड्रेस पहन रखी है। जैसे ही बच्चों ने उन्हें देखा सभी बच्चे खुश हो गए, उनको लगा कि शायद सच में संता उन्हें क्रिसमस गिफ्ट देने चले आए हैं। सभी वर्कर अस्पताल के अंदर गए और अस्पताल में भर्ती बच्चों को गिफ्ट देने लगे।
जैसे ही यह खूबसूरत वीडियो वायरल हुआ, लोग खूब खुश हो गए। लोगों ने कहा कि संता बनकर इन लोगों ने बच्चों को अच्छा गिफ्ट दिया है। उधर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखकर उसके माता-पिता भी काफी खुश नजर आए। यहां देखें वीडियो |