December 25, 2021

Join With Us


पतंग के साथ ही हवा में उड़ गया आदमी : 30 फीट की ऊंचाई पर हुआ ऐसा हाल




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | ये घटना कोई मज़ाक नहीं बल्कि सच में एक बीच पर हुई, जहां पतंग उड़ाने का कॉम्पटीशन चल रहा था| अब इस घटना से जुड़ा एक मज़ेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है| वीडियो में साफ तौर पर एक शख्स को अपनी पतंग के साथ ऊंचे उड़ते हुए देखा जा सकता है|

  • पतंग के साथ उड़ गया आदमी
  • वायरल हो रहे वीडियो को श्रीलंका के जाफना का बताया जा रहा है| यहां एक पतंगबाज़ी की प्रतियोगिता चल रही थी| इसी बीच अपनी टीम की मदद से रस्सी पकड़ने और एक बड़ी सी पतंग को हवा में उड़ाने की कोशिश कर रहा था|

पतंग तो हवा में उड़ी, लेकिन वहां मौजूद लोग तब दंग रह गए, जब डोर को पकड़े हुए शख्स भी हवा में पतंग के साथ ही उड़ गया| देखते ही देखते ये शख्स हवा में करीब 30 फीट की ऊंचाई पर चढ़ गया| लोग उसे हवा में उड़ता देखकर घबरा गए, जबकि खुद उस शख्स की हालत खराब हो रही थी|

https://twitter.com/UMASANGAR8/status/1473096901834817549?s=20
  • ज़मीन पर कूदकर बचाई जान
  • पतंग की डोर पकड़कर हवा में लहरा रहे शख्स को जब लगा कि वो नीचे नहीं आ पाएगा तो उसने आखिरकार रस्सी अपने हाथ से छोड़ दी और सीधा ज़मीन पर गिर गया| हालांकि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद ये शख्स ज़ख्मी भी हो गया|

स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक ये आदमी पतंगबाज़ी की प्रतियोगिता में एक बड़ी पतंग अपनी टीम के साथ उड़ाकर जीत हासिल करना चाहता था| इसी बीच उसके साथ ये हादसा हो गया और खुद उसकी हवाइयां उड़ गईं| सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग खूब देख रहे हैं|




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE