December 24, 2021

Join With Us


इन जगहों पर हमेशा रहता है मां लक्ष्मी का वास : कभी नहीं होती धन की कमी




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। धन हर व्यक्ति की आवश्यकता है। जीवन यापन करने के लिए धन की भी जरूरत पड़ती है। धन लाभ के लिए मां लक्ष्मी की कृपा होना बहुत जरूरी होता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ स्थानों पर मां लक्ष्मी का हमेशा वास रहता है। जहां मां लक्ष्मी वास करती हैं वहां धन संबंधित परेशानियां कभी भी नहीं आती हैं।

चाणक्य कहते हैं कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए। घर में खुशहाली बनाकर रखनी चाहिए। जिन घरों में साफ- सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है वहां पर मां लक्ष्मी का वास होता है।

आचार्य चाणक्य के अनुसार जिन घरों में क्लेश होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। जिस परिवार के सदस्यों के बीच स्नेह और पति-पत्नी के बीच प्रेम होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है।

दान करें- शास्त्रों में दान को विशेष महत्व दिया गया है। शास्त्रों में जीवन को बेहतर बनाने के लिए मीठी वाणी, मदद, मित्रता, दान और पुण्य आदि बातों का जिक्र किया गया है। चाणक्य कहते हैं दान-पुण्य करने वाले लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने वालों से मां लक्ष्मी कभी रूठती नहीं हैं।

वाणी में मधुरता रखें- चाणक्य कहते हैं कि मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए वाणी में मधुरता होना जरूरी है। कड़वे वचन बोलने वालों पर मां लक्ष्मी कभी अपना कृपा नहीं बरसाती हैं। चाणक्य कहते हैं कि इसके अलावा कार्यक्षेत्र में सभी के साथ तालमेल मिलाकर चलने वालों को सफलता जल्दी हासिल होती है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE