March 28, 2021

Join With Us


वैक्सीन लगवा चुके तीन डॉक्टर मिले कोरोना पॉजिटिव : 195 नए कोरोना संक्रमितों सहित कुल संख्या 53592 पहुंची




नॉर्थ वेस्ट दिल्ली | विनय विश्वास | बिहार में कोरोना की दूसरी लहर का कहर लगातार बढ़ रहा है। सूबे में 195 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। पटना जिले में पीएमसीएच के तीन डॉक्टर समेत 80 नए संक्रमित मिले। दो मरीजों की मौत पीएमसीएच के कोविड वार्ड में हो गई। इनमें से एक कैंसर पीड़ित था जबकि दूसरे 75 साल के बुजुर्ग जो कई बीमारियों से पीड़ित थे।

संक्रमित तीनों डॉक्टर पूर्व में कोरोना का टीका ले चुके थे। इनमें से दो डॉक्टर मेडिसीन विभाग के हैं। एक्टिव संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 468 हो गई है। पटना में अब कुल संक्रमितों की संख्या 53592 हो गई है। इनमें 52667 लोग अबतक स्वस्थ हो चुके हैं। एम्स पटना में शनिवार को पांच नए संक्रमित भर्ती हुए जबकि चार स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। अब कोविड वार्ड में भर्ती कुल मरीजों की संख्या 42 हो गई है। वहीं राज्य में शनिवार को 195 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान की गयी।

बिहार में कोरोना संक्रमितों की पहचान के साथ ही माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं और माइक्रो कंटेनमेंट जोन के अंदर कोरोना संक्रमितों की सघन जांच की जा रही है। राज्य में अबतक 241 माइक्रो कंटेनमेंट जोन के अंदर 180 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सभी कोरोना संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है, ताकि संक्रमण का फैलाव दूसरे इलाकों में नहीं हो सके।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE