December 22, 2021

Join With Us


यहां अचानक आसमान में दिखा सफेद इंद्रधनुष : देखते ही लोगों के उड़ गए होश




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | आपने बचपन से इंद्रधनुष देखा होगा| इंद्रधनुष यानी रेनबो जब बारिश होती है और उसके तुरंत बाद सूरज निकल जाता है, तब सूरज की रोशनी के रिफ्लेक्शन से इंद्रधनुष बनता है. रेनबो में कई रंग होते हैं| ये देखने में बेहद खूबसूरत होते हैं| लेकिन क्या आपने सफ़ेद इंद्रधनुष देखा है? अगर नहीं, तो यूके के लोगों की तरह आपके भी होश अचानक इन्हें देखने से उड़ सकते हैं|

अब आप सोच रहे होंगे कि भला सफ़ेद इंद्रधनुष कैसे हो सकता है? तो आपको बता दें कि इन्हें फॉगबो के नाम से भी जाना जाता है| ये तब बनते हैं जब सूरज की रोशनी कुहासे या धुन्ध से बने पानी के ड्रॉप्लेट्स पर पड़ती है| इसके बाद जो इंद्रधनुष बनता है उसका रंग सफ़ेद होता है| यही फॉगबो बीते दिनों यूके में देखने को मिला. इन दिनों यूके में भीषण ठंड पड़ रही है| इस बीच अचानक जब कुहासों एक ड्रॉप्लेट्स पर सूरज की रोशनी पड़ी तो सफ़ेद इंद्रधनुष देखने को मिला|

बीते शनिवार को यूके के नोरफ़ॉल्क, सफ़ोल्क और एसेक्स में ये सफ़ेद इन्द्रधनुष दिखाई दिया| इसमें आसमान में मौजूद पानी के ड्रॉप्लेट्स आम इंद्रधनुष से 10 से 1 हजार गुना छोटे होते हैं| कि शनिवार को जिन इलाकों में काफी धुंध थी, वहां सफ़ेद इंद्रधनुष देखने को मिले हैं| इसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही| कई लोगों को इन्हें देखकर हैरत हुई कि आखिर इंद्रधनुष से रंग उड़ कैसे गए?

बता दें कि ऐसी ही घटना 2017 में स्कॉटलैंड में भी हुई थी| तब भी फॉगबो की काफी चर्चा हुई थी| उस समय इसे देखने वालों में एक शख्स था, जो पहाड़ पर चढ़ाई कर रहे था| फॉगबो को देखते हो उसे लगा कि उसने आसमान में कोई आत्मा देख ली है. इसके बाद वो चीखते हुए नीचे भागा था| अब एक बार फिर ये फॉगबो आसमान में देखने को मिला है|




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE