December 21, 2021

Join With Us


एक किसान की बेटी ने देश ही नहीं : दुनियाभर में अपना और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया, जानिए




तमिलनाडु | न्यूज़ डेस्क | एक किसान की 17 वर्षीय बेटी ने देश ही नहीं दुनियाभर में अपना और अपने गांव का नाम रोशन किया है। अब वह पढ़ने के लिए विदेश जाएगी।

एक किसान की बेटी ने देश ही नहीं दुनियाभर में अपना और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। महज 17 वर्ष की आयु में तमिलनाडु की बेटी स्वेगा समीनाथन ने अमेरिका के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो से करीब तीन करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति पाई है। 

तमिलनाडु के इरोड जिले के गांव में रहती हैं स्वेगा समीनाथन
तमिलनाडु के इरोड जिले की निवासी 17 वर्षीय लड़की स्वेगा समीनाथन को अमेरिका में शिकागो विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल करने के लिए पूरे तीन करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली है। स्वेगा समीनाथन के पिता एक किसान है। उनका परिवार इरोड जिले के कसीपालयम नामक एक छोटे से गांव में रहता है। 

इस उपलब्धि को पाने में स्वेगा की मदद डेक्सटेरिटी ग्लोबल संस्था ने की। डेक्सटेरिटी ग्लोबल की ओर से बताया गया कि इरोड के कसीपालयम गांव की रहने वाली है, संस्था से जुड़कर उसने नेतृत्व विकास और करियर विकास कार्यक्रमों के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किया।

https://twitter.com/SharadTalks/status/1472829233198108672?s=20

वहीं, स्वेगा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय भी डेक्सटेरिटी ग्लोबल और इसके संस्थापक शरद सागर को दिया है। छात्रवृत्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए स्वेगा समीनाथन ने बताया कि जब वह 14 साल की थी, तब उसे डेक्सटेरिटी ग्लोबल द्वारा पहचाना और तैयार किया गया था।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE