मुंबई | न्यूज़ डेस्क | दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ चमत्कार होते ही रहते हैं| इस वक्त अमेरिका में एक बच्ची का जन्म दुनिया भर की सुर्खियों में छाया हुआ है| दरअल फिलाडेल्फिया में पैदा हुई इस बच्ची को उसकी मां ने टेस्ला कार के अंदर जन्म दिया है, वो भी तब, जब कार ऑटोपायलट मोड पर चल रही थी| बच्ची का जन्म इलेक्ट्रिक कार की फ्रंट सीट पर हुआ|
ये घटना तब हुई जब अमेरिकन कपल बच्चे की डिलीवरी के लिए टेस्ला कार में सवार होकर अस्पताल की ओर जा रहा था| रास्ते में ट्रैफिक होने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल तक पहुंचने में दिक्कत हो रही थी, तो उन्होंने अपनी कार को ऑटोपायलट मोड पर डाला और महिला की डिलीवरी गाड़ी के अंदर ही हो गई|
ऑटोपायलट मोड पर चली कार
ये घटनाक्रम तब हुआ, जब कपल अपने 3 साल के बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहा था| द फिलाडेल्फिया इंक्वायरर की रिपोर्ट के मुताबिक कार के ट्रैफिक में फंसने के बाद पति ने कार को ऑटोपायलट पर रखा और पिछली सीट पर बैठे अपने बच्चे पर नज़र रखी और अगली सीट पर बच्चे को जन्म दे रही अपनी पत्नी की देखभाल भी की|
उन्हें उस जगह से अस्पताल तक पहुंचने में 20 मिनट लगे और वहां पहुंचकर बच्चे की गर्भनाल को काटा गया| अस्पताल की नर्सेज़ ने बच्ची को द टेस्ला बेबी के रूप में संबोधित किया| ये अनोखी घटना अच्छी-खासी सुर्खियां बटोर रही है|
इसी साल टेस्ला कार अपनी सिक्योरिटी को चर्चा में रही है| इसी साल टेस्ला कार की टक्कर होने के बाद 2 लोगों की मौत हो गई थी, जिस पर आई प्राथमिक रिपोर्ट में पता चला था कि कार ऑटोपायलट मोड पर थी|
2 साल पहले भी टेस्ला सेडान से एक्सिडेंट के बाद एक टीनएज लड़के की मौत के बाद घरवालों ने इलेक्ट्रिक कार कंपनी पर केस कर दिया था| वहीं एक शख्स ने हाल ही में अपनी टेस्ला गाड़ी को बारूद लगाकर इसलिए उड़ा दिया क्योंकि उसके रिपेयरिंग का खर्च 17 लाख रुपये आ रहा था|