December 17, 2021

Join With Us


सच्चा प्यार साबित करने , पागलपन की हद पार : प्राइवेट पार्ट पर लगाया ताला




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | सच्चे प्यार में इंसान कुछ भी कर गुजरता है | प्यार के लिए इंसान जान ले भी लेता है और दे भी देता है | लेकिन जब ये प्यार पागलपन की हद पार कर जाए, तब समस्या शुरू हो जाती है | ऐसी ही एक समस्या हुई थाईलैंड में रहने वाले एक शख्स को | ये शख्स अपनी प्रेमिका से बेइंतहा प्यार करता था | लेकिन परिस्थिति ऐसी हुई कि प्रेमिका को उससे दूर जाना पड़ा | इस दौरान अपने सच्चे प्यार के सबूत में शख्स ने अपने प्राइवेट पार्ट में ताला लगाने का फैसला किया | इसका जो अंजाम निकला वो भयानक था |

थाईलैंड के पोर्टल सैनऊक पर इस मामले की जानकारी मिली | साइट के मुताबिक़, शख्स अपनी प्रेमिका को दिखाना चाहता था कि वो उससे कितना प्यार करता है | इसी वजह से उसने अपने प्यार के सबूत के तौर पर अपने जेनिटल्स पर ताला लगा लिया | वो नहीं चाहता था कि प्रेमिका के दूर जाने पर उसका ध्यान भी किसी और पर जाए | या फिर उसकी प्रेमिका के मन में किसी तरह का शक आए | इसी वजह से उसने अपने प्राइवेट पार्ट पर ताला मार लिया |

शख्स की मां ने मामले की जानकारी आगे देते हुए बताया कि उसे जिस दिन इस बारे में पता चला उसके ठीक दो दिन पहले शख्स की प्रेमिका घर आई थी | वो अपनी पढ़ाई के लिए दूसरी जगह मूव कर रही थी | इसी को लेकर शख्स परेशान था और अपनी प्रेमिका को अपने प्यार पर विश्वास दिलाना चाहता था | उसने प्रेमिका के सामने ही अपने प्राइवेट पार्ट पर ताला जड़ दिया |

दो दिन बाद उसके कमरे से मां ने दर्द से कराहने की आवाजें सुनी | जब मां कमरे में गई तो देखा शख्स दर्द से छटपटा रहा है | उसने तुरंत अपने बेटे की हालत समझी और उसे लेकर अस्पताल पहुंची | वहां डॉक्टर्स ने पाया कि शख्स का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह सूज गया है | 48 घंटे तक ताला लगे रहने की वजह से उसके जेनिटल्स सूज गए थे | तुरंत डॉक्टर्स ने ताले की चाभी मंगवाई और लॉक खोला | कुछ समय तक शख्स को अस्पताल में अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया | इस मामले ने लोगों को हैरान कर दिया है |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE