March 26, 2021

Join With Us


सरकारी कार्यक्रम में 20 से ज्यादा शिक्षक कोरोना पॉजिटिव :अनुगूंज कार्यक्रम में शामिल हुए थे सीएम




भोपाल। न्यूज़ डेस्क | कोरोनावायरस संक्रमण के मामले में सरकार का दोहरा रवैया ना केवल जनता में उसका विश्वास कम कर रहा है बल्कि कर्मचारियों के लिए जानलेवा भी साबित हो रहा है। कोविड-19 की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए आम जनता और कमर्शियल एक्टिविटीज पर तो रोक लगा दी गई लेकिन सरकारी कार्यक्रम यथावत जारी है। ऐसे ही एक सरकारी कार्यक्रम के कारण 20 से ज्यादा शिक्षकों के पॉजिटिव हो जाने की खबर आ रही है। इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए थे।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनांक 16 मार्च को शिवाजी नगर स्थित एक्सीलेंस हायर सेकंडरी स्कूल में अनुगूंज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बताया जा रहा है कि इसी कार्यक्रम में शामिल हुए 20 से ज्यादा शिक्षक पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके कारण शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर को प्रस्ताव भेजा है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को सीमित कर दिया जाए।

प्रेस से बातचीत में डीईओ नितिन सक्सेना का कहना है कि शिक्षकों के पॉजिटिव होने का अनुगूंज कार्यक्रम से कोई संबंध नहीं है। कार्यक्रम स्थल पर कोरोना गाइडलाइन का पालन भी किया गया। जबकि कलेक्टर को भेजे प्रस्ताव में शासकीय महात्मा गांधी हायर सेकंडरी स्कूल भेल, सरोजिनी नायडू कन्या स्कूल शिवाजी नगर और नवीन हायर सेकंडरी स्कूल अरेरा कॉलोनी के 7 शिक्षकों के पॉजिटिव होने का हवाला दिया है। साथ ही कहा है कि अन्य शिक्षकों के पॉजिटिव होने की भी आशंका है, इसलिए सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को सीमित करने की अनुमति दी जाए।

कुछ महिला शिक्षकों का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया । मना करने के बाद भी कोरोनाकाल में कार्यक्रम किया गया। बच्चों व शिक्षकों ने खाना तक साथ में खाया। महिला शिक्षकों का दावा है कि अगले दिन वह कोरोना संक्रमित हो गई। गौरतलब है कि अनुगूंज कार्यक्रम के समापन पर रात के समय सीएम शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में पटाखे से आग तक लग गई थी।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE