March 25, 2021

Join With Us


गर्भपात के प्रकरणों का रिकार्ड संधारित करने के निर्देश : पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत जिला सलाहकार समिति की हुई बैठक




बालाघाट | न्यूज़ डेस्क | प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसी एंड पीएनडीटी) अधिनियम के अंतर्गत गिइत्‍ जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आज 25 मार्च को अपर कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के सदस्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय, सिविल सर्जन डॉ अजय जैन, समिति के सदस्य डॉ आर के वर्मा, डॉ डी.के. राउत, जिला अभियोजन अधिकारी श्री के एल वर्मा, सहायक अभियोजना अधिकारी श्री कुशराम एवं जनसंपर्क अधिकारी अनिल कुमार पटले उपस्थित थे।

बैठक में संजीवनी क्लीनिक कटंगी द्वारा सोनोग्राफी संचालन के लिए प्रस्तुत पंजीयन आवेदन पर चर्चा की गई और तय किया गया पंजीयन के पूर्व इस क्लीनिक का एक बार और निरीक्षण किया जायेगा। पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम की शर्तो एवं मापदंड का पालन होने पर सोनोग्राफी संचालन के लिए उसका पंजीयन किया जायेगा। बैठक में खरे नर्सिंग होम बालाघाट एवं भारती नर्सिंग होम वारासिवनी की सोनोग्राफी मशीन के पंजीयन के नवीनीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही बीएसआर डायग्नोस्टिक सेंटर भटेरा रोड, बालाघाट की सोनोग्राफी मशीन का पंजीयन निरस्त करने की सहमति दी गई।

अपर कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए ने बैठक में समिति के सदस्यों से कहा कि जिले में पंजीकृत सोनोग्राफी केन्द्रों का रोस्टर के अनुसार निरीक्षण करने के साथ ही आकस्मिक निरीक्षण भी किया जाये। उन्होंने कहा कि सोनोग्राफी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान सभी अभिलेखों का निरीक्षण किया जाये। सोनोग्राफी केन्द्रों के संचालकों को निर्देशित किया गया कि जिन गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी की जा रही है उनके फार्म-एफ की आनलाईन एंट्री की जाये और इसमें किसी तरह की लापरवाही न हो।

बैठक में बताया गया कि जिले में गर्भपात के लिए शुक्ला नर्सिंग होम बालाघाट, खान नर्सिंग होम बालाघाट, बालाघाट हास्पिटल बालाघाट, मिताली नर्सिंग होम बालाघाट, केविन हास्पिटल बालाघाट, श्रीमाता नर्सिंग होम वारासिवनी, भारती नर्सिंग होम वारासिवनी, श्रीवास्तव नर्सिंग होम बालाघाट, गनपति मेमोरियल हास्पिटल बालाघाट, साईकृपा चतुरमोहता हास्पिटल बालाघाट एवं पाराशर क्लीनिक बालाघाट अधिकृत हैं। अपर कलेक्टर श्री नोबल ने इस अधिकृत अस्पतालों में हर माह होने वाले गर्भपात के प्रकरणों का रिकार्ड संधारित किया जाये और रेंडमली गर्भपात के 10 प्रतिशत प्रकरणों की विस्तृत जांच की जाये कि किन कारणों से गर्भपात कराया गया और उस महिला के कितने बच्चे हैं।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE