मुंबई | न्यूज़ डेस्क | सभी बच्चों की सीखने और समझने की क्षमता अलग-अलग होती है| कोई किसी बात को जल्दी से समझ लेता है तो किसी को इसमें देर लग जाती है| ऐसे में माता-पिता को उनके सथ धैर्यपूर्ण व्यवहार करने की ज़रूरत होती है| अगर ऐसा न हो तो पैरेंट्स और बच्चे – दोनों को ही परेशानी होती है| ऐसी ही एक मां ने अपना दर्द दुनिया के सामने साझा किया है और बताया है कि बेटे की एक गंदी आदत की वजह से उसे अपने ही बच्चेसे नफरत हो रही है|
ऑनलाइन शेयरिंग साइट पर अपनी प्रॉब्लम बताते हुए मां ने बताया है कि उसे अपने 6 साल के बच्चे के प्रति घृणा और नफरत होती जा रही है| इसकी वजह ये है कि उन्हें उसकी वजह से लोगों के सामने जब-तब शर्मिंदा होना पड़ जाता है| बच्चा अपनी बढ़ती हुई उम्र के मुताबिक व्यवहार नहीं कर रहा है और ये उनके सब्र के बांध को तोड़ रहा है|
मां ने दुनिया के सामने ये बताया है कि उसे अपने बेटे के प्रति घृणा और नफरत का भाव पैदा होता जा रहा है| इसकी वजह ये है कि उनके बच्चे को 6 साल की उम्र में भी बाथरूम का ठीक से इस्तेमाल करना नहीं आया| मां ने ये भी बताया है कि बच्चा जब ढाई साल का था, तो वो पूरी तरह टॉयलेट के इस्तेमाल के बारे में जानता था|
जबसे वो 3 साल का हुआ है, तब से उसने फिर से पैंट में ही पॉटी करना शुरू कर दिया| अब 6 साल का होने के बाद भी वो ऐसा ही करता है| इस मामले से परेशान मां ने बताया कि उन्होंने डॉक्टर, हॉस्पिटल, थेरेपी, फिजिकल थेरेपी सब कुछ ट्राई किया लेकिन कोई भी ये बता नहीं पाया कि बच्चे को टॉयलेट के प्रति नफरत क्यों है?
बेटे की इस हरकत को देख बिफरी मां का कहना है कि वो इसकी वजह से न तो किसी सोशल गेदरिंग में जा सकती है, न ही बेटे को लेकर कहीं ट्रैवेल कर सकती है| उसकी सामान्य ज़िंदगी बिल्कुल तहस-नहस हो चुकी है और इसकी वजह बच्चे का टॉयलेट ट्रेंड न होना है|
इतना ही नहीं बच्चे की इसी आदत की वजह से लोग उसका मज़ाक उड़ाते हैं और उसके दोस्त भी नहीं बन पाते| मां के पोस्ट को पढ़कर जहां कई लोगों ने उससे सहानुभूति जताई तो वहीं कुछ लोगों ने ये भी कहा कि उन्हें बच्चे के साथ उन्हें भी अपना ख्याल रखने की ज़रूरत है|