मुंबई | न्यूज़ डेस्क | यूं तो हवाई जहाज की यात्राएं काफी सुखद होती हैं| बादलों की खूबसूरत आकृति देखकर सभी का मन खुश हो जाता है| मगर जो लोग अक्सर फ्लाइट में यात्रा करते हैं वो जानते होंगे कि जब प्लेन तूफानों के बीच से होकर गुजरता है तो किसी की भी हालत खराब हो सकती है| हाल ही में एक फ्लाइट के दौरान यात्रियों के साथ कुछ ऐसा ही हुआ| इस फ्लाइट पर बैठे यात्री उल्टी करने लगे और उन्हें उल्टी के लिए बैग्स दिए गए|
इन दिनों आयरलैंड में बर्रा नाम का तूफान काफी हावी हो रखा है| इस तूफान के चलते लोग बहुत परेशान भी हैं मगर हाल ही में एक फ्लाइट से जुड़ी जो घटना सामने आई है वो चर्चा का विषय बनी हुई है|
खबर है कि आयरलैंड की राजधानी डबलिन जा रही एक फ्लाइट पर यात्रियों को तूफान के कारण उल्टी होने लगी| डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार टिकटॉक पर शेयर किए गए एक वीडियो में कुछ यात्री वॉमिटिंग बैग में उल्टी करते दिखाई दे रहे हैं|
वीडियो के कैप्शन के अनुसार बताया गया है कि फ्लाइट को डबलिन एयरपोर्ट पर उतरना था मगर तूफान के विपरीत दिशा में उतरने के कारण ऐसा करना खतरनाक हो सकता था| इस वजह से दो-दो बार फ्लाइट को उतरने से मना कर दिया गया. फ्लाइट ने दो बार लैंड करने की नाकाम कोशिश की| इस बीच तूफान में उड़ रहा प्लेन इतनी तेजी से हिलने लगा कि प्लेन में बैठे कई लोग बैग में उल्टी करते नजर आए|
आपको बता दें कि बर्रा तूफान के कारण आयरलैंड में मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज और येलो वॉर्निंग की घोषणा कर दी गई है| रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो पोस्ट करने वाले शख्स ने बताया कि उस दिन डबलिन की जगह फ्लाइट को एम्सटरडैम स्कीपोल एयरपोर्ट पर उतार दिया गया था|
हालांकि वहां से यात्रियों को दूसरी फ्लाइट मिल गई थी| रिपोर्ट में ये भी बताया गया उस दिन कई अन्य एयरपोर्ट्स से फ्लाइट को डायवर्ट किया गया था| लंदन के कॉर्क एयरपोर्ट आने वाली फ्लाइट्स को आयरलैंड के शैनन में डायवर्ट कर दिया गया|