December 11, 2021

Join With Us


नए साल से पहले जान लें ये बेहद जरूरी बातें : पूरे साल आपके कदम चूमेंगी सफलताएं




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | 2022 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. लोग इस साल को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए योजनाएं बना रहे हैं, नए संकल्‍प ले रहे हैं| ताकि वे खूब सफलता पा सकें और आरामदायक जीवन जी सकें|

यदि आप भी ऐसा चाहते हैं तो इसमें चाणक्‍य नीति आपके बहुत काम आ सकती है क्‍योंकि आचार्य चाणक्‍य ने कुछ ऐसी बातें बताई गईं हैं, जिन्‍हें अपना लिया जाए तो व्‍यक्ति लगातार सफलताएं पाता है|

आचार्य चाणक्‍य ने सफलता पाने के अचूक तरीके बताए हैं, जिन्‍हें अपनाकर व्‍यक्ति निश्चित तौर पर सफलता पाता है| बल्कि सम्राट चंद्रगुप्‍त ने भी आचार्य चाणक्‍य की इन्‍हीं बातों को अपनाकर मौर्य वंश के राजा का पद पाया था|

जो व्‍यक्ति समय की कीमत और अहमियत समझता है, वही जिंदगी में सफल होता है| समय को बर्बाद करने वाले लोग या सही समय पर सही फैसला न लेने वाले लोग अच्‍छा भाग्‍य लेकर पैदा हों तब भी सफल नहीं होते|

किसी का भी दिल जीतने के लिए मीठी वाणी और विनम्रता का भाव होना जरूरी है| यदि ये चीजें न हों तो बेहद प्रतिभावान व्‍यक्ति भी कहीं न कहीं मात खा ही जाता है|

गुस्‍सा और अहंकार: ये 2 ऐसी चीजें हैं जो सफल आदमी को भी गर्त में गिरा देती हैं| लिहाजा इन दोनों का आज ही त्‍याग कर दें|

गलतियां न दोहराएं: वही व्‍यक्ति बुद्धिमान होता है जो गलतियों से सबक लेता है और आगे बढ़ता है| वह कभी भी अपनी गलतियों को दोहराता नहीं है| सफल होने के लिए ये गुण बेहद जरूरी है|




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE