मुंबई | न्यूज़ डेस्क | आज के वक्त में सोशल मीडिया किसी के लिए मनोरंजन का एस साधन बन गया है तो किसी के लिए देश-दुनिया से अपडेट रहने का जरिया| मगर बच्चों के लिए ये आज भी खतरनाक है क्योंकि अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसी चीजें नजर आ जाती हैं जो कम उम्र के बच्चों के देखने लायक नहीं होती हैं|
कई बार हैरान करने वाले वीडियोज और फोटोज दिख जाती हैं जो बच्चों के दिमाग पर बुरा असर डाल देती हैं| मगर कुछ स्कूली बच्चों ने सोशल मीडिया पर हाल ही में कुछ ऐसा देख लिया जिसके बाद उनके होश उड़ गए| उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी ही टीचर का एक अश्लील वीडियो देख लिया|
विक्टोरिया काशीरिना नाम की एक 23 वर्षीय रूसी स्कूल टीचर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो पोस्ट कर दिया कि वो देखते ही देखते वायरल हो गया|
मगर वायरल होने से ज्यादा बुरा तो कुछ और ही था. दरअसल, महिला ने स्ट्रिप करते हुए अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था| ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ और उनके स्कूली छात्रों ने उस वीडियो को देख लिया|
रिपोर्ट्स की मानें तो विक्टोरिया साहित्य के विष्य में एक ट्रेनी टीचर की तौर पर काम करती थीं और उन्हें 11-12 साल के बच्चों को साहित्य पढ़ाना था| मगर इस बीच एक छात्र की मां ने टीचर का वीडियो देख लिया जो उनके बच्चे के इंस्टाग्राम पर जुड़ी हुई थी|
महिला ने स्कूल में शिकायत करते हुए कहा कि या तो टीचर ऐसे अश्लील वीडियो पोस्ट करना बंद करे या फिर सोशल मीडिया से दूर हो जाए क्योंकि इससे बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है|
हालांकि विक्टोरिया इस बात से सहमत नहीं थी| उसने अपने बयान में कहा कि माता-पिता को उसके वीडियो के बजाए अपने बच्चों की ब्राउसिंग हिस्ट्री देखनी चाहिए| वो पिछले काफी वक्त से पोल डांस करते हुए वीडियोज बनाती है और सोशल मीडिया पर पोस्ट करती है| महिला ने कहा कि वो अपने फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन का इस्तेमाल कर रही है और भले ही वो एक टीचर है मगर वो वीडियो बनाना बंद नहीं करेगी|
लेकिन शायद स्कूल को ये मंजूर नहीं थ| उन्होंने महिला की इस हरकत को गंभीरता से लेते हुए उन्हें नौकरी से निकाल दिया| अब विक्टोरिया ने अपनी नौकरी को लेकर कोर्ट जाने का फैसला किया है और वो स्कूल के इस नियम के खिलाफ केस करने वाली हैं|