December 10, 2021

Join With Us


रामायण से जुड़े कुछ रहस्य : जिनसे दुनिया अभी भी अनजान, जानिए




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | श्री राम को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है लेकिन क्या आपको पता है उनके अन्य भाई किसके अवतार थे लक्ष्मण को शेषनाग का अवतार माना जाता है जो शीर सागर में भगवान् विष्णु का आसन है जबकि भरत और सत्रुधन को भगवान् विष्णु द्वारा हाथों में धारण किये गए सुदर्शन चक्र और संख शैल का अवतार माना जाता है।

ऐसा माना जाता है कि वनवास के १४ वर्षों के दौरान अपने भाई और भाभी की रक्षा करने के उद्देश्य से लक्ष्मण कभी सोते नहीं थेल इसके कारण उन्हें “गुदाकेश” के नाम से भी जाना जाता हैल वनवास की पहली रात को जब राम और सीता सो रहे थे तो निद्रा देवी लक्ष्मण के सामने प्रकट हुईंल उस समय लक्ष्मण ने निद्रा देवी से अनुरोध किया कि उन्हें ऐसा वरदान दें कि वनवास के १४ वर्षों के दौरान उन्हें नींद ना आए |

और वह अपने प्रिय भाई और भाभी की रक्षा कर सकेल निद्रा देवी इस बात पर प्रसन्न होकर बोली कि अगर कोई तुम्हारे बदले १४ वर्षों तक सोए तो तुम्हें यह वरदान प्राप्त हो सकता हैल इसके बाद लक्ष्मण की सलाह पर निद्रा देवी लक्ष्मण की पत्नी और सीता की बहन “उर्मिला” के पास पहुंचील उर्मिला ने लक्ष्मण के बदले सोना स्वीकार कर लिया और पूरे १४ वर्षों तक सोती रही

भगवान श्रीराम के वनवास के समय जब लंकापति रावण की बहन शूर्पणखा का लक्ष्मण ने नाक काट दिया था तब रावण ने इस बात से क्रोधित होकर सीता का हरण कर लिया। बता दे की दोस्तो शूर्पणखा ने ही अपने भाई रावण को उनके सर्वनाश का श्राप दिया था।

जब रावण विश्वयुद्ध पर थे तब उनका सामना कालकेय से हुआ । इसी कालकेय की सेनापति शूर्पणखा के पति विद्युतजिव्ह थें जिनका रावण में वध कर दिया । तब इस बात से दुखी होकर शूर्पणखा ने रावण को अपने मन में ही श्राप दिया था की एक दिन उनके कारण ही रावण का सर्वनाश होगा।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE