मुंबई | न्यूज़ डेस्क | इन दिनों सोशल मीडिया पर शरीर के अलग-अलग हिस्से से निकलने वाले पस का वीडियो खूब देखा जा रहा ह| आप सोच रहे होंगे कि भला कोई ऐसी घिनौनी चीज क्यों देखेगा? लेकिन ऐसा सच में हो रहा है| इस तरह के वीडियोज खूब देखे जा रहे हैं|
इसी बात का फायदा उठाते हुए कई सर्जन और डॉक्टर्स अपने पेशेंट्स का इलाज करते हुए उसके वीडियोज शेयर कर रहे हैं, जिसे करोड़ों व्यूज मिल रहे हैं| इसी कड़ी में डॉ पिंपल पॉपर का नाम मशहूर है| इनक असली नाम डॉ सैंड्रा MD है. डॉ सैंड्रा अपने पेशेंट्स की बॉडी में मौजूद फोड़े-फुंसियों को फोड़ने का वीडियो शेयर करती है|
हाल ही में डॉ सैंड्रा ने अपने एक पेशेंट डेलनो का वीडियो शेयर किया| इस शख्स की पीठ पर एक बहुत बड़ा थैला दिखाई दे रहा था| इसके अंदर ढेर सारा पस भरा था| लोगों का कहना है कि दिखने में ऐसा लग रहा था जैसे इस थैले में माउंटेन ड्यू (एक तरह का पेय पदार्थ) भरा हुआ है|
डॉ इस इस थैले के अंदर मौजूद लिक्विड को 33 सुइयों में भरकर निकाला. इस दौरान वीडियो भी बनाया गया जिसे बाद में डॉक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ओर शेयर किया| ये वीडियो वायरल हो गया|
डॉ सैंड्रा ने वीडियो को अपने ऑफिसियल अकाउंट पर अपलोड किया. इसमें सबसे पहले डेलनो अपने पीठ पर बैलून जैसे बैग के साथ नजर आया| इसके बाद डॉ सैंड्रा ने उसे लोकल एनिस्थिसिया देकर वहां का हिस्सा सुन्न कर दिया|
फॉर एक के बाद एक 33 सुई लगाकर उसमें भरे लिक्विड को बाहर खींचा| इस लंप या थैले के बारे में डॉ सैंड्रा ने बताया कि ये क्या है, वो नहीं जानती| लेकिन इसके अंदर भरा लिक्विड अब बाहर निकाला जा चुका है|
हालांकि, डॉ सैंड्रा ने पेशेंट को पहले ही बता दिया कि वो सिर्फ इसमें भरा लिक्विड निकाल रही है| ये कहां से भरा है, वो नहीं जानती लेकिन हो सकता है कि ये दुबारा भर जाए| डॉ सैंड्रा ने 33 सुइयों के बाद उस एरिया को फ्लैट कर दिया|
सुइयों की भी तस्वीर वायरल हुई| दिखने था कि इनके अंदर माउंटेन ड्यू भरा गया था. इस वीडियो को बीस लाख से ज्यादा बार देखा गया| एक शख्स ने कमेंट करते हुए इसे बेहद घिनौना बताया| वहीं कई लोग इस तरह के वीडियोज को काफी सैटिस्फाइंग बताते हैं|