November 30, 2021

Join With Us


युवक ने अपने ही हाथ से अपना प्राइवेट पार्ट काटा : जानिए पूरा मामला




पटना | न्यूज़ डेस्क | एक युवक ने अपने ही हाथ से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया, जिसके बाद उसे जीएमसीएच में भर्ती कराया गया | युवक का नाम इरफान शेख है जो साठी थाना क्षेत्र के काला बरवा गांव का रहने वाला है | युवक ने बताया कि उसने दुकान से ब्लेड खरीदा और अपना प्राइवेट पार्ट काट डाला | हालांकि, उसने यैसा क्यों किया इसके बारे में वह कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहा है | वहीं परिजनों का कहना हैं कि इरफान के अलावा उसकी पांच बेटियां भी हैं और घर भी पक्का नहीं बना है, इसलिए इरफान की शादी नहीं कर पा रहे थे | इसी बीच इरफान ने ऐसी घटना को अंजाम दे दिया है, जिससे परिजन भी हैरान व परेशान हैं |

इरफान नेपाल के पोखरा में मजदुरी करने का काम करता था | दो दिन पहले अपने पिता इंतजार शेख को फोन कर बताया कि वह घर वापस लौट रहा है | लेकिन, एक दिन पहले उसके पिता को नेपाल पुलिस ने फोन कर जानकारी दी कि उसका बेटा घायल है और बीरगंज के नारायणी अस्पताल में इलाजरत है | जिसके बाद परिजन उसको लेने के लिए नेपाल के बीरगंज पहुंचे | पर परिजनो के पहुंचने से पहले ही इरफान अस्पताल से भाग चुका था | इसके बाद परिजन उसकी तलाश करने लगे | इसी बीच भारत नेपाल सीमा के पास इरफान मिल गया जिसे लेकर उसके पिता बेतिया पहुंचे और उसे जीएमसीएच में भर्ती कराया है |

इरफान ने बताया कि उसके दिमाग में पता नहीं क्या आया कि उसने दुकान से ब्लेड खरीदी और अपने हाथ से ही अपना प्राइवेट पार्ट काट डाला, जबकि अपना प्राइवेट पार्ट काट लेने वाले युवक की मां का कहना है कि बेटे इरफान की शादी भी करनी थी, लेकिन पांच पांच बेटी होने और पक्का घर नहीं होने के कारण उसकी शादी नहीं कर पा रहे थे |

हालांकि कुछ लोगों का यह भी मानना है कि नेपाल में ही शायद उसके साथ कोई घटना घटी है इसलिए उसने ऐसा किया है | बहरहाल इरफान का इलाज चल रहा है और चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने की बात कही है | लेकिन, इस अजीबोगरीब घटना से लोग सकते में हैं |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE