March 18, 2021

Join With Us


वृद्धजनों ने शहरी स्लम स्वास्थ्य शिविर में कराया स्वास्थ्य परीक्षण : दो वृद्धों को ईलाज के लिए किया जिला अस्पताल रिफर




दुर्ग | न्यूज़ डेस्क | जिला कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे एवं आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देशानुसार आज मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य शिविर पुलगांव वार्ड में स्थित वृद्धा आश्रम में लगाया गया । इस दौरान डाॅ0 सौरभ कुमार स्वयं अपने कर्मचारियों के साथ उपस्थित थे ।

बुजुर्गो ने ली दवाई, कराया टेस्ट-
नोडल अधिकारी सुशील कुमार बाबर ने बताया कि आज नगर पालिक निगम दुर्ग का मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य शिविर का मोबाइल यूनिट वृद्धाआश्रम में लगाया गया । आयुक्त श्री मंडावी के निर्देश पर वृद्धाआश्रम के 36 बुजुर्गो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । 32 बुजुर्गो को दवाईयाॅ दी गई वहीं 4 वृद्धजनों का लैब टेस्ट किया गया । वृद्धाआश्रम में रहने वाली पुष्पा बाई को हृदय की समस्या होने पर तथा एक बुजुर्ग को घुटने में फैक्चर होने पर जिला अस्पताल तत्काल रिफर किया गया ।

चार वार्डो में लगाया शहरी स्लम स्वास्थ्य शिविर-
नगर पालिक निगम दुर्ग के बोरसी वार्ड 49, पोलसायपारा वार्ड 27, ब्राम्हण पारा वार्ड 32, और शहीद भगत सिंह वार्ड 19 में शिविर लगाया गया । शिविरों में 190 लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराकर 154 मरीजों ने शिविर में दवाई ली। 35 लोगों ने ब्लड प्रेशर, शूगर का टेस्ट कराये ।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE