March 18, 2021

Join With Us


कामन सर्विस सेंटर में नि:शुल्क बनाये जा रहे आयुष्मान कार्ड : यथाशीघ्र बनवायें आयुष्मान कार्ड




बालाघाट | न्यूज़ डेस्क | जिले के समस्त विकास खंडों में जनपद पंचायत के माध्यम से प्रत्येक ग्रामों में छूटे हुए परिवारों एवं परिवार सदस्यों के आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र एवं एमजीएसएसकेवायके के माध्यम से बनाए जा रहे हैं ।

जिले की समस्त ग्राम पंचायत के अमले विशेषकर ग्राम रोजगार सहायक, ग्राम सचिव, स्वास्थ्य विभाग से आशा कार्यकर्ता एएनएम, ग्राम संगठन के सदस्य स्व सहायता समूह के सदस्य, इसके साथ अन्य मैदानी स्तर पर कार्य करने वाले शासकीय अमलों का सहयोग लेते हुए कलेक्टर श्री दीपक आर्य के मार्गदर्शन में यह कार्य किया जा रहा है। इस कार्य को सफल बनाने के लिए जन सामान्य से अपील की गई है कि वह अधिक से अधिक लोगों को कॉमन सर्विस सेंटर लोक सेवा केंद्र में लाकर अपना आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनवाएं।

इसके अलावा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती उमा महेश्वरी द्वारा जिले के 100 रोजगार सहायकों की आईडी क्रिएट कर उन के माध्यम से भी आयुष्मान भारत के कार्ड बनाने की कार्यवाही की जा रही है। समस्त जन समुदाय से अपील है कि वह ऐसे परिवार जिनके आयुष्‍मान कार्ड नहीं बने हैं, आयुष्मान कार्ड यथाशीघ्र बनवायें।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE