March 08, 2021

Join With Us


पड़ोसी राज्यों में दो या अधिक दिन व्यतीत कर आने वाले लोगों को कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य : दिखाने पर ही जिले में प्रवेश की अनुमति




बालाघाट | न्यूज़ डेस्क | पड़ोसी राज्यों में कोरोना के बढ़ते जा रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए बालाघाट जिले में अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर दीपक आर्य ने वारासिवनी, कटंगी, बैहर, लांजी एवं किरनापुर के एसडीएम को निर्देशित किया है कि सीमावर्ती राज्यों से जिले में आने वाले लोगों की सीमा पर बनाये गये चेक पोस्ट पर ऐसे व्यक्ति जो अन्य राज्यों में 02 या इससे अधिक दिन व्यतीत कर जिले में आ रहे हैं, उनकी थर्मल स्केनिंग अनिवार्य रूप से की जाये और ऐसे व्यक्तियों को कोविड-19 की निगेटिव जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के उपरांत ही जिले में प्रवेश करने दें।

अन्य आगन्तुकों को जिले में प्रवेश करने पर निकटतम शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र पर जांच कराये जाने की सलाह दी जाये और ऐसे आगंतुकों की अगले दिन जांच संबंधी प्रतिपुष्टि की जाये। जिले के महाराष्ट्र से लगे चेकपोस्ट रजेगांव, सालेटेकरी, कारंजा, मोवाड़, बोनकट्टा, कोयलारी पर महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए टीम तैनात कर दी गई है। कटंगी, वारासिवनी, किरनापुर एवं लांजी एसडीएम को महाराष्ट्र से लगे चेक पोस्ट पर इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिये है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE