मुंबई | न्यूज़ डेस्क | दुनिया में कई अजीबोगरीब जगहें हैं, जिनके बारे में जानने पर लोगों को यकीन नहीं होता है | ऐसी ही एक जगह नार्वे में है | इस जगह की अनोखी बात ये है कि यहां पिछले 104 सालों से किसी इंसान की मौत नहीं हुई है | ये सुनने में थोड़ा अजीब जरूर है, लेकिन सौ फीसदी सच है | आइए इस जगह के बारें में जानते हैं |
प्रशासन ने लोगों के मरने पर लगा दिया है बैन
ये जगह है नॉर्वे (Norway) का एक छोटा सा शहर लॉन्गइयरबेन | यूँ लगता है जैसे इस शहर ने मानों मौत पर विजय पा ली है | ये शहर Spitsbergen Island में स्थित है | यहां के प्रशासन ने लोगों के मरने पर ही बैन लगा दिया है | बताया जाता है कि दुनिया के इस अनोखे शहर में पिछले 104 सालों से किसी भी इंसान की मौत नहीं हुई है | लेकिन इसके पीछे की वजह जानकर आप हैरान रह जायेंगे |
दरअसल, नॉर्वे के लॉन्गइयरबेन सिटी में साल भर मौसम बेहद ठंडा बना रहता है | ठंड के मौसम में तापमान इतना कम हो जाता है कि इंसान का जिंदा रह पाना भी मुश्किल हो जाता है | अगर किसी की मौत हो भी जाती है तो ठंड के चलते मृत देह कई सालों तक ऐसी की ऐसी पड़ी रहती है | कड़ाके की ठंड की वजह से न तो वो गलती है और न ही सड़ती है | इस वजह से शवों को नष्ट करने में सालों लग जाते हैं | इसकी वजह से यहां पर प्रशासन ने इसानों के मरने पर बैन लगाया हुआ है |
बीमार इंसान को होना पड़ता है दूसरे शहर में शिफ्ट
कड़ाके की ठंड की वजह से लंबे समय तक शव नष्ट नहीं होने की वजह से लॉन्गइयरबेन सिटी प्रशासन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है | शव सालों साल इसी तरह पड़े रहने से शहर में कोई खतरनाक बीमारी न फैले इस वजह से यहां लोगों के मरने की इजाजत नहीं है | अगर कोई इंसान गंभीर रूप से बीमार पड़ता भी है तो उसे दूसरे शहर में शिफ्ट होने को कह दिया जाता है | फिर उसी स्थान पर मौत के बाद उस शख्स का अंतिम संस्कार किया जाता है |