आउटर दिल्ली | कलीम खान | दुनिया में कौन सा वो बच्चा होगा, जिसे मैगी खानी पसंद नहीं होगी | बच्चे ही नहीं बैचलर्स और बढ़ो को भी मैगी उतनी ही पसंद है | ऐसे में मैगी के तमाम वर्जन मार्केट में आपको मिल जाएंगे | कुछ टेस्ट में अच्छे होते हैं तो कुछ अजीबोगरीब कॉम्बिनेशन के बारे में सुनकर ही आप हैरान हो जाएंगे | एक ऐसा ही लेटेस्ट कॉम्बिनेशन वायरल हो रहा है - फैंटा मैगी, इस अनोखी मैगी को बनता देखकर ही आप चौंक जाएंगे |
https://youtu.be/h_r6L6MpTok
आज के ज़माने में किसी को और कोई डिश बनानी आए या न आए, लेकिन मैगी बनानी ज़रूर आती है | अब इस मैगी के साथ क्या-क्या एक्सपेरिमेंट करने हैं, ये तो बनाने वाले पर निर्भर करता है | वैसे एक एक्सपेरिटमेंट मैगी के साथ एक ठेलेवाले ने भी किया है | जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है | इस शख्स मैगी को पानी की जगह फैंटा में उबाल दिया है |
सोशल मीडिया पर लोगों को खासा हैरान कर रहा ये वीडियो एक फूड व्लॉगर अमर सिरोही ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था | उन्होंने स्ट्रीट फूड ट्राय करने के चक्कर में गाज़ियाबाद की किसी लोकेशन पर फैंटा मैगी ऑर्डर तो की, लेकिन जब तक ये हाथ में नहीं आ गई, वे इसे देखकर मानो आंसू ही बहाते रहे | बाद में क्या हुआ, वो हम मैगी की रेसिपी के बाद आपको बताएंगे |
यूट्यूब अकाउंट से शेयर की गई इस मैगी को बनाने के लिए ठेलेवाले ने पहले पैन में डाला घी डाला और फिर इसमें प्याज़, हरी मिर्च, शिमला मिर्च और टमाटर का तड़का बना लिया | जैसा सामान्य मैगी बनाते वक्त किया जाता है | इसके बाद शुरू होता है एक्सपेरिमेंट का खेल और इस तड़के में जाती है शुगर सीरप वाली फैंटा कोल्ड ड्रिंक | उबलती फैंटा में पड़ती है मैगी, मसाला, हल्दी, धनिया और नमक | मैगी का फैंटा जब सूखने लगता है तो इसमें ऊपर से चाट मसाला और नींबू की सीज़निंग भी की जाती है और तैयार हो जाती है अजीबोगरीब मैगी |