मुंबई | न्यूज़ डेस्क | वैज्ञानिकों ने कई बार ऐसा कहा है कि चिम्पैंजी एक ऐसा जानवर है, जिसका सोचने-समझने का नज़रिया काफी कुछ इंसानों जैसा ही है | वे न सिर्फ इंसानों की तरह समझदार होते हैं, बल्कि इंसानों की ही चाहे इंसान हों या जानवर, हर किसी को अपना परिवार सबसे प्यारा होता है | ज्यादातर जानवरों को आपने बच्चे होने के बाद या तो मां के साथ देखा होगा या फिर पिता के साथ | ऐसा कम ही होता है कि जानवर भी फैमिली की तरह वक्त बिताते हुए दिखें | हाल ही में एक चिम्पैंजी के परिवार का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें माता-पिता और बच्चा एक साथ मस्ती करते नज़र आ रहे हैं |
इस बेहद एडोरेबल वीडियो को किसी जंगल से कैप्चर किया गया है, जिसमें चिम्पैंजी बिल्कुल इंसानों की तरह परिवार के साथ वक्त बिताते हुए दिख रहा है | जिस तरह अपनी भावनाओं को एक्सप्रेस करते हुए चिम्पैंजी छोटे से बच्चे से खेल रहा है, उसे देखकर आपको लगेगा जैसे कोई इंसान अपने बच्चे से खेल रहा हो |
20 सेकेंड के वीडियो ने जीता दिल
एफएस सुशांत नंदा ने ये वीडियो अपने ट्विटर खाता से शेयर किया है | सिर्फ 20 सेकेंड के वीडियो में जिस तरह चिम्पैंजी परिवार के साथ खेल रहा है, वो बेहद मज़ेदार है | वीडियो में एक चिम्पैंजी ज़मीन पर है, जिसके ऊपर उसका एक छोटा बच्चा लेटा हुआ है | वहीं तीसरा चिम्पैंजी उसको बड़े प्यार से कडल करता हुआ दिख रहा है | वीडियो को देखकर लग रहा है कि इसमें चिम्पैंजी और उसके माता-पिता हैं, जो बेहतरीन फैमिली टाइम बिता रहे है | वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है जो परिवार साथ खेलता है, वो साथ रहता है |
लोगों को पसंद आया वीडियो
इस वीडियो को अब तक 50 हज़ार व्यूज़ मिल चुके हैं | ये संख्या लगातार बढ़ती जा रही है | वीडियो के अब हजारों लोग लाइक कर चुके हैं सैकड़ों लोगों ने इसे रीट्वीट किया है | वीडियो को देखकर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं | एक यूज़र ने लिखा है | जो लोग कहते हैं कि जानवरों में इमोशन नहीं होते, उन्हें इसे देखने के बाद पता चलेगा कि उनमें इंसानों से ज्यादा प्यार होता है | वहीं दूसरे यूज़र ने कमेंट किया है कि ये वीडियो बेहद क्यूट है |