November 16, 2021

Join With Us


गाड़ी के कागज न होने पर चालान से बचाएगा आपका मोबाइल फोन : बस डाउनलोड करना होगा ये ऐप




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | हम जब दफ्तर जाते हैं, कॉलेज जाते हैं या किसी अन्य जगह पर जाते हैं, तो अपने वाहन का इस्तेमाल करते हैं। कोई अपनी बाइक से तो कोई अपनी कार से जाना ज्यादा पसंद करता है। लेकिन सड़क पर निकलते समय हमारे लिए ये जरूरी हो जाता है कि हम अपने गाड़ी के दस्तावेजों को पूरा रखें। जैसे- हमारा ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, पीओसी आदि।

अमूमन लोग इन कागजों को साथ लेकर चलते हैं, लेकिन कई बार इनके खोने की चिंता भी मन में लगी रहती है। वहीं, अगर इन्हें साथ लेकर न चला जाए तो फिर हमारा चालान तक कट सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस उलझन में हैं, तो चलिए हम आपको एक ऐप एम-परिवहन के बारे में बताते हैं।

जो आपका चालान होने से आपको बचा सकती है, क्योंकि इसमें आप अपने दस्तावेज डिजिटली तौर पर रख सकते हैं। हालांकि, आप अपने गाड़ी के दस्तावेजों को फिर भी साथ लेकर चल सकते हैं।

ये हैं इसके फायदे
इस एम-परिवहन एप्लीकेशन को सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रायल द्वारा लॉन्च किया गया, जिसके जरिए सभी लोगों को ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से जोड़ा जा सके। इसमें आपको निकटतम प्रदूषण जांच केंद्र, निकटतम आरटीओ, डीएल मॉक टेस्ट जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं।

  • ये रहा पूरा प्रोसेस

स्टेप 1
सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से एम-परिवहन एप्लीकेशन को डाउनलोड करना है, जो कि लाल रंग का होगा।

स्टेप 2
ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद आपको इस पर अपने मोबाइल नंबर से साइनअप करना होगा और फिर लॉगिन भी करना होगा। इसके लिए आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।

स्टेप 3
इसके बाद आपके सामने इस ऐप का इंटरफेस खुल जाएगा। जहां पर आप अपने सभी गाड़ी से जुड़े दस्तावेज जैसे- आरसी, डीएल, पीओसी आदि रख सकते हैं और ट्रैफिक पुलिस के मांगने पर यहां गाड़ी के कागज दिखा सकते हैं।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE