November 16, 2021

Join With Us


एक मिनट में 10 सेब अपने बाइसेप्स से कुचलती हैं महिला : बनाया नया रिकॉर्ड




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | लिन्से लिंडबर्ग नाम की महिला ने साबित कर दिया है कि महिलाओं की खूबसूरती उनके नाजुक होने में नहीं बल्कि शारीरिक तौर पर मजबूत होने में भी होती है | मामा लोउ के नाम से मशहूर लिंडबर्ग ने एक मिनट के अंदर 10 सेब अपने बाइसेप्स के बीच रखकर कुचल देती हैं | अपने इस कारनामे के चलते उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो गया | इससे पहले उन्होंने इटली के मिलान में लो शो देई रिकॉर्ड के सेट पर साल 2014 में भी यही कारनामा कर दिखाया था |

ये अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराने के लिए लिन्से लिंडबर्ग ने एक मिनट का वक्त लिया और लगातार 10 सेबों को अपने बाइसेप के कुचल दिया | महिला के करिश्मे को रिकॉर्ड करने के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम भी मौजूद रही | इससे जुड़ी हुई वीडियो क्लिप में लिन्से को एक के बाद एक सेबों को अपने बाहु से कुचलते हुए देखा गया | गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से लिखा गया | लिन्से लिंडबर्ग उर्फ मामा लू ने एक मिनट के अंदर बाइसेप्स से 10 सेबों को कुचलकर रिकॉर्ड बना दिया |

उनके इस कारनामे पर हज़ारों लोगों ने उनका उत्साह बढ़ाया | इस पोस्ट पर सैकड़ों लोगों ने कमेंट करके उन्हें उनकी उपलब्धि पर बधाई भी दीयूनाइटेड स्टे्स के कंसास में जन्मीं लिन्सी शारीरिक तौर पर काफी मजबूत हैं | इससे पहले वे 1 मिनट के अंदर 5 डेक कार्ड फाड़ने का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैंइस वक्त भी लिन्सी पुरुषों के रिकॉर्ड की बराबरी करने की तैयारी कर रही हैं |

वे चाहती हैं कि जल्द ही उनके नाम 1 मिनट में सबसे ज्यादा डेक कार्ड फाड़ने का रिकॉर्ड हो, जिसकी बराबरी करना किसी के लिए भी मुश्किल हो जाए | लिन्से लिंडबर्ग महिलाओं के लिए प्रेरणा की तरह हैं, जो साबित करती हैं कि सुंदरता के साथ महिलाओं का मजबूत होना भी ज़रूरी हैउनके वर्ल्ड रिकॉर्ड की पोस्ट वायरल हो चुकी है और तमाम लोगों ने कमेंट किया है कि वे उनकी तरह बनना चाहते हैं और ज़िंदगी में ताकतवर होने का आत्मविश्वास पाना चाहते हैं |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE