November 15, 2021

Join With Us


साहब मेरी भैंस दूध दुहने नहीं देती : पुलिस से मदद मांगने आया ग्रामीण - जाने पूरा किस्सा




भोपाल | न्यूज़ डेस्क | पुलिस के पास रोज़ न जाने कितने ही अपराध कायम होते हैं | न जाने कितने लोग अपनी शिकायत और फरियाद ले कर आते हैं | अगर किसी का मोबाइल गुम हो गया या कहीं चोरी हो जाए , कहीं कत्ल हो जाये या बलात्कार हो जाए तो पुलिस के पास गुहार लगाई जाती है | लेकिन क्या अगर भैंस दूध न दे तो ?

https://youtu.be/YjWlcxyZF58

आइये जानते है ऐसा ही एक दिलचस्प वाक्या : मध्यप्रदेश के भिंड जिले के नयागांव के एक ग्रामीण ने पुलिस थाने पहुंच कर पुलिस की मदद मांगी | प्रार्थी बाबू राम ने पुलिस थाने पहुंच कर थाना प्रभारी से गुहार लगाई "साहब मेरी भैंस दूध दोहने नहीं देती " इस पर थाना प्रभारी ने पुछा पुलिस से क्या मदद चाहते हो | ग्रामीण ने कहा साहब पुलिस भैंस से दूध दोहाने में मदद कर दे तो बड़ी मेहरबानी होगी | ग्रामीण ने थाना प्रभारी के नाम एक लिखित आवेदन भी दिया | पुलिस से मदद मांगने का ये विडिओ सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है |

V CAN न्यूज़ एसडीओपी अवनीश बंसल जी के शुक्रगुजार हैं जिनके माध्यम से हमें यह विडिओ प्राप्त हुआ है |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE