November 12, 2021

Join With Us


जिंदगी में अपना लें ये आदतें : खुल जाएगी कामयाबी की राह




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | जीवन की चुनौतियों का सामना करना आसान बात नहीं है| हर किसी को इतना मजबूत होना चाहिए कि जिंदगी में आने वाले हर कठिन पल का सामना आसानी से कर सके| इससे करियर में भी आगे बढ़ने और हर स्तर पर कामयाब होने में मदद मिलती है| अगर कुछ स्किल्स को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बना लेंगे तो आपको आगे बढ़ते रहने से कोई नहीं रोक सकता है|

भाई-बहनों, दोस्तों, पड़ोसियों या सहकर्मियों में तुलना किया जाना बहुत आम बात है| अक्सर लोग सोचते हैं कि सामने वाला इतना कामयाब है या उसकी जिंदगी बेहतर है तो हमारी क्यों नहीं| अगर आप चाहें तो इन सक्सेस टिप्स को जिंदगी में अपनाकर आप भी उन्हीं की तरह सफल हो सकते हैं|

  • आउटस्पोकन होना है जरूरी
  • हर विषय पर बात करने की कला आनी चाहिए . इसके लिए खूब पढ़ें, डॉक्युमेंट्री देखें और लोगों से बातचीत करते रहें. इससे आपका खुद का नॉलेज बैंक बढ़ेगा और आप हर मुद्दे पर अपनी राय जाहिर करके अपने इमोशंस को हैंडल करना भी सीख जाएंगे.
  • सीखें टाइम मैनेजमेंट की कला
  • जिंदगी के किसी भी पड़ाव या क्षेत्र में सफल होने के लिए अपने समय को मैनेज करना अच्छी तरह से आना चाहिए| अगर आपने टाइम मैनेजमेंट की कला सीख ली तो आपको कभी भी बहानों से काम नहीं चलाना पड़ेगा और न ही किसी तरह की परेशानी उठानी पड़ेगी|
  • खुद का रखें ख्याल
  • करियर हो या जिंदगी, उसमें सफल होने के लिए खुद के साथ ईमानदार रहना और अपना ख्याल रखना बहुत जरूरी है| अगर आप अपना ही ख्याल नहीं रखेंगे तो नौकरी या बिजनेस में भी कुछ खास नहीं कर पाएंगे| इसलिए अपने खान-पान का ध्यान रखें और खुद के साथ समय बिताएं|




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE