November 11, 2021

Join With Us


लाइफ में हमेशा सक्सेस : तो याद रखें गौतम बुद्ध की, ये अनमोल बातें




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | दुनिया भर में अनेको धर्म है। जिसमें से एक है। बौद्ध धर्म। एक ऐसा धर्म जिससे अनुयायी पूरी दुनिया में फैले हुए है। गौतम बुद्ध से अपने जीवन में कई ऐसे अनमोल उपदेश दिएहै।

जिनको मानने से आप अपने जीवन में कई सफलताओं को प्राप्त कर सकते है। बुद्ध के हर एक उपदेश हमें कुछ न कुछ सिखाती है। जानिए ऐसे ही गौतम बुद्ध की कुछ अनमोल बातों के बारें में। जिससे आपको जिंदगी में सीखने को बहुत कुछ मिलेगा।

किसी जंगली जानवर की तुलना में कपटी और दुष्‍ट मित्र से ज्यादा डरना चाहिए, क्‍योंकि एक जंगली जानवर सिर्फ आपके शरीर को घाव दे सकता है, लेकिन एक बुरा दोस्त आपके दिमाग में घाव कर जाएगा। जो कि आपके लिए मौंत का कारण बी बन सकता है।

हम हजार लड़ाई कर जीत हासिल करते है। उसमें जो खुशी मिलती है। इसकी बात ही अलग होती है। इसी तरह खुद पर जीत हासिल करना आपको आना चाहिेए। अगर आपने खुद पर जीत हासिल कर ली तो जीत हमेशा आपकी होगी।

गौतम बुद्ध के अनुसार कभी भी किसी के ऊपर शक या संदेह नहीं करना चाहिए। इससे रिश्तों में खटास, दोस्ती में दरार आती है। शक एक ऐसी चीज है। जो कि विष बनकर अच्छे खासे रिश्तों को तोड़ कर तहस नहस कर देती है।

यह गौतम बुद्ध के फेमस अनमोल वचन में से एक है। कई लोग होते है जो मन, तन की शांति के हर मंदिर, गुरुद्वार न जाने कहा-कहा जाते है। हम दुनिया भर में अपने आसपास खुशियां तलाशनी की कोशिश करते है। इसके बदले हमें अच्छे कर्म करके उसमें खुशी तलाशनी चाहिए। जिससे आप खुश रह सके।

गौतम बुद्ध के अनुसार हम वही बनते है जो हम सोचते है। जिस तरह कोई व्यक्ति बुरी सोच के साथ बोलता या काम करता है, तो उसे कष्ट ही मिलता है। यदि कोई व्यक्ति शुद्ध विचारों के साथ बोलता या काम करता है, तो उसकी परछाई की तरह खुशी उसका साथ कभी नहीं छोडती।

हमेशा हमें अपना काम करना चाहिए। कभी भी भविष्य के बारें में नहीं सोचना चाहिए। परिश्रम करते समय अपने अतीत पर नहीं उलझना चाहिए। बस जिस समय जो काम कर रहे हो उसी काम पर लगा रहना चाहिए। इसीसे आपको खुशी मिलेगी।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE