November 10, 2021

Join With Us


समय का महत्व : जीवन में सफलता के लिए समय का महत्व समझें




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | समयनिष्ठा का पालन करना मनुष्य के सबसे अच्छे गुणों में से एक है। यह एक ऐसी आदत है, जो हमें सफल बनाने में सबसे अधिक सहायक होती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि जिसने समय पर प्रत्येक कार्य को किया वह समय के छूटने से कभी दुखी नहीं होगा। वास्तव में बीता हुआ समय किसी भी मूल्य पर लौटकर नहीं आता। समय का मोल पहचानने वाले न तो स्वयं समय बर्बाद करते हैं और न अपने आसपास किसी को करने देते हैं।

महात्मा गांधी भी समय को बहुत मूल्यवान कहा करते थे। दांडी यात्र के समय की बात है। गांधी जी तेज-तेज चलते जा रहे थे। उनका ध्यान लक्ष्य की ओर था। सभी के बहुत आग्रह करने पर वह थोड़ी देर के लिए एक स्थान पर रुक गए। तभी एक अंग्रेज व्यक्ति उनसे मिलने आया।

गांधी जी को देखकर वह बोला, ‘हैलो मिस्टर गांधी, मेरा नाम वाकर है।’ गांधी जी ने उसकी तरफ देखा फिर बोले, ‘आप वाकर हैं तो मैं भी वाकर हूं।’ प्रत्युत्तर में इतना कहकर वह अपनी यात्रा पर आगे चल पड़े। तभी एक व्यक्ति उनके पास आया और बोला, ‘आपको उनसे मिल लेना चाहिए था।

पता है वह कौन थे? अगर आप का नाम तमाम अंग्रेजी अखबारों में छपता, उनसे मिल लेते तो आप प्रसिद्ध हो जाते।’ गांधी जी ने उसकी बात का संक्षिप्त सा उत्तर दिया, ‘मेरे लिए प्रसिद्धि से अधिक कीमती मेरा समय है।’

जब समय के मूल्य को पहचान लिया जाता है, तभी समय का सदुपयोग होता है। समय किसी का दास नहीं होता। समय किसी पर निर्भर नहीं होता है। वह अपनी गति से चलता है। जो व्यक्ति समय के महत्व को नहीं समझ पाता है, वह कभी भी अपने जीवन को सफल नहीं बना सकता।

प्राय: हम बीते हुए समय की स्मृतियों में खोए रहते हैं या आने वाले समय की कल्पना में रमे रहते हैं, परंतु वर्तमान को अनदेखा करते हैं। यह भी एक प्रकार से समय की उपेक्षा है, क्योंकि वर्तमान ही वास्तविक समय है। हमें उसके महत्व को समझना चाहिए।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE