मुंबई | न्यूज़ डेस्क | जंगली जानवरों के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं | इस तरह के वीडियो लोगों के चेहरे पर कभी मुस्कान ला देते हैं तो कभी खौफ पैदा कर देते हैं | हाल ही इंटरनेट पर एक भालू का वीडियो वायरल हो रहा है | वीडियो भालू सड़क के किनारे खड़ा होकर मस्त पोल डांस कर रहा है | भालू के मूव्स देखकर लोग खूब एंजॉय कर रहे हैं | वीडियो देखने वालों की संख्या लाखों में पहुंच चुकी है |
आपने सिज़लिंग पोल डांस तो बहुत देखे होंगे, लेकिन क्या कभी किसी विशालकाय भालू को पोल डांस करते हुए देखा है | अगर नहीं देखा है, तो अब ये मौका आपको मिल रहा है. इस वक्त इंटरनेट पर एक भालू का पोल डांस ज़बरदस्त तरीके से वायरल हो चुका है | मस्ती में चूर भालू आने-जाने वालों का खूब मनोरंजन कर रहा है |
मज़ेदार बात ये है कि भालू पोल डांस कर नहीं रहा है, लेकिन वो इस तरह एक खंभे से सटकर ऐसी हरकतें कर रहा है, जो बिल्कुल किसी प्रोफेशनल पोल डांसर के जैसी ही हैं | भालू के वीडियो को अर्थफोकस नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से 25 अक्टूबर को शेयर किया गया था, अब तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं. आप भी इसे एक बार ज़रूर देखें |
https://www.instagram.com/reel/CVbgBatoQ0H/?utm_source=ig_embed&ig_rid=e85ec9e3-cecb-42f8-b30f-4110a72f98fd
खुजली वाला पोल डांस
वायरल हो रहे वीडियो के कैप्शन में यूज़र ने लिखा है भालू अपनी खुजली मिटाने के लिए अपनी पीठ इस तरह से खुजला रहा है | वो इसका भरपूर लुत्फ उठा रहा है | वीडियो में यूज़र ने ये भी लिखा है कि उसे ये वीडियो टिक टॉक अकाउंट jcruzalvarez26 से मिला था | वीडियो की लोकेशन के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है, लेकिन भालू का खुजली करने वाला पोल डांस लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है | देखने में ये किसी पोल डांस का हुक स्टेप लग रहा है |
सोशल मीडिया पर लोग बोले
वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है और यूज़र्स इसे पसंद भी कर रहे हैं | वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए अलग-अलग तरह के कमेंट भी उनकी ओर से किए जा रहे हैं | एक यूज़र ने लिखा है कि भालू का क्यूट वीडियो देखने के बाद उसका दिन बन गया | एक अन्य यूज़र ने दावा किया कि उसने ज़िंदगी में पहली बार कोई डांसिंग बियर देखा है | लोगों ने वीडियो की परफेक्ट टाइमिंग की भी तारीफ की है | कुल मिलाकर मिस्टर बियर को हर तरफ उनकी स्क्रैचिंग स्किल के लिए सुर्खियां मिल रही हैं |