February 06, 2021

Join With Us


मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य शिविर : शहर के 14486 हितग्राहियों ने निःशुल्क दवाई लेकर उठाया लाभ




दुर्ग | न्यूज़ डेस्क | रविवार 7 फरवरी को शहर के स्लम क्षेत्र कचहरी वार्ड गांधी नगर डिपरा, औद्योगिक नगर अम्बेडकर आवास के पास, तकियापारा मुस्लिम कम्युनिटी हाल के पास, और किल्लामंदिर लुचकी तालाब के गरीब हितग्राही अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर निःशुल्क दवाई ले सकेगें । शिविर स्थल पर डाक्टर द्वारा ईलाज किया जाएगा । कई प्रकार के लैब टेस्ट करेगें, और निःशुल्क दवाई का वितरण करेगें। शिविर में ब्लडप्रेशर, शूगर, सामान्य बिमारियों की जांच कर उन्हें दवाई दी जाएगी।

नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र में अब तक 60 वार्डो में घूम-घूमकर 311 कैम्प शिविर लगाया गया है जहाॅ मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य शिविर में अब तक 17312 हितग्राहियों ने इस योजना का लाभ उठाया । जिसममें 14486 हितग्राहियों ने निःशुल्क दवाई लेकर लाभ उठाये वहीं 289 हितग्राहियों ने ने शिविर में अपना टेस्ट कराये । कचहरीवार्ड, औद्योगिक नगर वार्ड, तकियापारा, और किल्लामंदिर वार्ड के हितग्राहियों से अपील है कि शिविर स्थल में उपस्थित होकर अपना स्वास्थ्य का लाभ उठायें ।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE