January 17, 2021

Join With Us


कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद 50 से ज्यादा लोगों को साइड इफेक्ट : चार लोगों को हल्के दुष्प्रभाव, एक अस्पताल में भर्ती




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | कोरोना वायरस के टीकाकरण के पहले दिन दिल्ली में 50 से ज्यादा लोगों में टीका लगने के बाद परेशानी हुई है। इनमें से एक की हालत गंभीर है। इसके अलावा नई दिल्ली जिले में चार लोगों को टीका लगने के बाद हल्के दुष्प्रभाव के मामले सामने आए हैं। 

देश में पहली बार दिल्ली में 52 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगने के बाद दिक्कतें हुई हैं। इनमें से दो स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका की डोज लेने के कुछ घंटे बाद एलर्जी होने लगी थी। केवल एक ही कर्मचारी को एईएफआई सेंटर भेजने की नौबत आई है। 

दिल्ली सरकार के अनुसार राजधानी के सभी 11 जिलों में 8117 लोगों को टीका लगाया जाना था, लेकिन 4319 कर्मचारियों को ही टीका लगाया गया। दिल्ली के सभी जिलों में 52 दुष्प्रभाव के मामले सामने आए हैं जिनमें से एक मरीज की हालत गंभीर है। सरकार ने बताया कि दिल्ली के 11 में से केवल दो ही जिले ऐसे हैं जहां एक भी दुष्प्रभाव का मामला नहीं मिला है। इनमें उत्तर पूर्वी और शाहदरा जिले हैं। जबकि अन्य सभी 9 जिले में दुष्प्रभाव के मामले सामने आए हैं। 

सरकार ने बताया कि उत्तरी दिल्ली जिला में एक, दक्षिणी पूर्वी जिला में पांच, उत्तर पश्चिम में 4, पूर्वी दिल्ली में छह, सेंट्रल में दो, दक्षिणी जिले में 11, नई दिल्ली में पांच, दक्षिणी पश्चिमी जिले में 11 और पश्चिम जिले में छह लोगों में टीका लगने के बाद दिक्कत हुई है। दक्षिणी जिला में एक व्यक्ति में गंभीर दिक्कत हुई है। 




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE