मुंबई | मनिंदर सिंह | महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस के बचाव के लिए टीकाकरण अभियान को कुछ रोक दिया है | टीकाकरण के इस अभियान को महाराष्ट्र में 18 जनवरी तक रोक दिया गया है | राज्य स्वास्थ विभाग COWIN ऐप में कुछ तकनिकी दिक्कतों की वजह से इस कार्यक्रम पर रोक लगाई गयी है | अपर नगर आयुक्त सुरेश काकानी ने बताया की COWIN ऐप में कुछ तकनिकी खराबी आ गयी है | जिसे ठीक किया जाना है | रविवार और सोमवार को राज्य में कोरोना का टिका नहीं लगाया जायेगा | पहले ही दिन टीकाकरण अभियान की लागू करते समय COWIN ऐप में कुछ तकनिकी समस्याएं पायी गई , केंद्र सरकार उसे ठीक करने का प्रयास कर रही है |