January 02, 2021

Join With Us


देश में आज कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन : 116 जिलों में 259 जगहों पर आज COVID-19 वैक्सीन के लिए ड्राई रन




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | आज से पूरे देश में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन हो रहा है | केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के कुल 116 जिलों में 259 जगहों पर आज COVID-19 वैक्सीन के लिए ड्राई रन होना है |

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने खुद दिल्ली के जीटीबी अस्पताल जाकर जायजा लिया | उन्होंने यहां कहा कि ये देश को टीकाकरण का अनुभव है और ये वैक्सीन जनता की सुरक्षा के लिए है, इसे लेकर कोई गलतफहमी न रखें | बता दें कि दिल्ली में आज तीन जगहों पर वैक्सीन का ड्राई रन हो रहा है |

दिल्ली में ड्राई रन के लिए साउथ वेस्ट जिले में द्वारका के वेंकटेश्वर हॉस्पिटल को चुना गया है | जबकि सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में दरियागंज डिस्पेंसरी को चुना गया है | वहीं, शहादरा जिले में दिलशाद गार्डन के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में ड्राई रन होगा |

उत्तर प्रदेश में आज सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन हो रहा है | हर दिन 100 लोगों के टीकाकरण के इंतजामों की परख होगी | वहीं, महाराष्ट्र के पुणे, नागपुर, नंदूरबार, जालना में कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन की तैयारी है | इसके अलावा बिहार, झारखंड में भी आज कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन है | पटना, जमुई, बेतिया, फुलवारी शरीफ में खास तैयारी की गई है | केरल के इडुक्की, पालक्कड़, वायनाड समेत कई जिले में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन है |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE